scriptयह एम्बुलैंस बन गई लोगों की जान की दुश्मन, कुछ यूं मचाया इसने अजमेर में कहर | Accident with ambulence many peoples injured in ajmer | Patrika News

यह एम्बुलैंस बन गई लोगों की जान की दुश्मन, कुछ यूं मचाया इसने अजमेर में कहर

locationअजमेरPublished: Feb 01, 2018 07:05:40 am

Submitted by:

manish Singh

आधा दर्जन लोगों को जख्मी करने के बाद मार्टिंडल ब्रिज के नीचे ट्रैफिक गुमटी से टकरा गई।

ambulence accident

ambulence accident

अजमेर।

नशे में धुत निजी एम्बुलेंस चालक ने ब्यावर रोड पर करीब आधा दर्जन दुपहिया वाहनों व पैदल राहगीर को फिल्मी अंदाज में टक्कर मार दी। तेज रफ्तार एम्बुलेंस करीब आधा दर्जन लोगों को जख्मी करने के बाद मार्टिंडल ब्रिज के नीचे ट्रैफिक गुमटी से टकरा गई। बाद में चालक एम्बुलेंस छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायलों को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया।
ब्यावर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने डेढ़ से दो किमी के दायरे में करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। एम्बुलेंस ने पहले रामगंज, फिर रेलवे अस्पताल, जीसीए चौराहा व मार्टिंडल ब्रिज के नीचे ट्रैफिक गुमटी को टक्कर मार दी। गुमटी से टकराने के बाद चालक एम्बुलेंस को मौके पर छोड़ कर भाग गया। इधर रास्ते में घायल हुए करीब आधा दर्जन लोग जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे।
घायलों में क्रिश्चियन गंज निवासी चन्द्रशेखर व उसके चाचा शिवकुमार चौहान, अजयसर निवासी भरत चीता पुत्र रहमत अली शामिल हैं। इस संबंध में घायलों ने रामगंज थाने में शिकयत दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस जब्त कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
पीछे से मारी टक्कर

घायल चन्द्रशेखर ने बताया कि वह चाचा शिवकुमार चौहान के साथ घर लौट रहा था। रेलवे अस्पताल के सामने तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद एम्बुलेंस चालक ने रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद वह अन्य वाहनों को भी ठोकता हुए आगे बढ़ता चला गया।
गुरुद्वारे के पास मारी टक्कर

घायल बाइक सवार भरत चीता ने बताया कि वह गांव से जीसीए चौराहा की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने हजारी बाग चौराहा के निकट टक्कर मार दी।
मोडऩे के चक्कर में टकराई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने तेजगति में एम्बुलेंस को मार्टिंडल ब्रिज के ऊपर से निकलने के लिए मोड़ा। लेकिन तेज रफ्तार एम्बुलेंस ट्रैफिक गुमटी से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकडऩे का भी प्रयास किया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक जख्मी

रामगंज बालाजी मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे नगरा निवासी सूरज पुत्र पप्पू सिंह को टक्कर मार दी। घायल सूरज को उपचार के लिए परिजन जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो