scriptकिशनगढ़ में जश्न… लोगों ने चलाए पटाखे, बांटी मिठाई | Ajmer Lok Sabha Election Result Live: BJP candidate leading | Patrika News

किशनगढ़ में जश्न… लोगों ने चलाए पटाखे, बांटी मिठाई

locationअजमेरPublished: May 23, 2019 11:08:33 am

Submitted by:

Preeti

अजमेर से भागीरथ चौधरी एक लाख वोटों से आगे, कांग्रेस को नहीं मिल रही लीड

Ajmer Lok Sabha Election Result Live: BJP candidate leading

Ajmer Lok Sabha Election Result Live: BJP candidate leading

स्ह्लशह्म्4 ष्टशस्रद्ग : ष्ट-5-्रछ्व0019-655531

किशनगढ़ में जश्न… लोगों ने चलाए पटाखे, बांटी मिठाई

अजमेर. मतगणना में सुबह से भाजपा की बढ़त ने परिणाम के संकेत दे दिए। सुबह 9.30 बजे तक भाजपा के प्रत्याशी को करीब 40 हजार वोट मिले थे। वहीं 10.30 तक भाजपा ने 1 लाख से ज्यादा बढ़त बना ली। नवें राउंड तक सुबह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी का वोट का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया। उधर किशनगढ़ में जश्न का दौर शुरू हो गया। भागीरथ चौधरी के मित्र, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को लड्डू बांटने के साथ पटाखे चलाए।
अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, केकड़ी, मसूदा, किशनगढ़, नसीराबाद, पुष्कर और दूदू में भागीरथ चौधरी ने पकड़ बना ली। जैसे-जैसे चौधरी को वोट मिले भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता चला गया। पॉलीटेक्निक कॉलेज के निकट ओवर ब्रिज पर बेरीकेडिंग लगाई गई। यहां भाजपा कार्यकर्ता झंडे लहराते-नाचते-गाते दिखे। भागीरथ चौधरी के गृहनगर किशनगढ़ में जबरदस्त खुशी दिखी। जैसे ही चौधरी ने दो लाख से ज्यादा वोट हासिल कर लिए तो भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया। किशनगढ़ में लोगों ने पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटी। उधर कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला ने नवें राउंड के बाद सिद्धांतत: अपनी स्वीकार कर ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो