scriptसांसद रघु शर्मा ने दिया लोकसभा से इस्तीफा, 2019 में मिलेगा अजमेर को नया सांसद | Ajmer MP raghu sharma resigns from loksabha | Patrika News

सांसद रघु शर्मा ने दिया लोकसभा से इस्तीफा, 2019 में मिलेगा अजमेर को नया सांसद

locationअजमेरPublished: Dec 19, 2018 07:19:37 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

dr.raghu sharma resignation

dr.raghu sharma resignation

अजमेर. केकड़ी के विधायक और सांसद डॉ. रघु शर्मा ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को इस्तीफा सौंप दिया। फिलहाल संसद के शीतकालीन सत्र के चलते डॉ. शर्मा शनिवार तक लोकसभा में मौजूद रहेंगे।
डॉ. रघु शर्मा अजमेर जिले के कद्दावर कांग्रेस नेताओं में शामिल हैं। वे हाल में जनवरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में सांसद चुने गए थे। उन्होंने मौजूदा नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा को 80 हजार से ज्यादा वोट से हराया था। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में डॉ. शर्मा केकड़ी से विधायक निर्वाचित हुए हैं। अशोक गहलोत सरकार का जल्द मंत्रीमंडल गठन होना है। ऐसा माना जा रहा है डॉ. शर्मा को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा।
सौंपा लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा
डॉ. शर्मा बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र में पहुंचे। उन्होंने लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डॉ. शर्मा दो दिन और लोकसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेंगे। यह माना जा रहा है, कि लोकसभा से जल्द उनका इस्तीफा मंजूर हो जाएगा।
गहलोत मंत्रीमंडल में होंगे शामिल

विधायक डॉ. रघु शर्मा पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में वर्ष 2011-12 से 2013 तक मुख्य सचेतक भी रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्रीमंडल का गठन अगले सप्ताह होने की उम्मीद है।
अब नया सांसद 2019 में
वर्ष 2014 में तत्कालीन जलसंसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट अजमेर से सांसद चुने गए थे। वे मई 2017 तक सांसद और केंद्रीय गंगा पुनरुद्धार मंत्री रहे। बीते साल अगस्त में उनकी मृत्यु हो गई। 29 जनवरी 2018 को अजमेर में लोकसभा उपचुनाव कराए गए। इसमें डॉ. शर्मा ने प्रो. जाट के पुत्र रामस्वरूप लाम्बा को हराया था। डॉ. शर्मा के इस्तीफे से अजमेर में सांसद पद फिर रिक्त हो जाएगा। 2019 में लोकसभा चुनाव होने पर अजमेर को नया सांसद मिल पाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो