scriptअजमेर जिला: तीन स्थानों पर भाजपा और दो स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते | Ajmer municipal corporation deputy mayor and chair person election | Patrika News

अजमेर जिला: तीन स्थानों पर भाजपा और दो स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते

locationअजमेरPublished: Feb 08, 2021 07:17:09 pm

Submitted by:

Amit

निकायों के उपप्रमुखों के चुनाव
BJP-3, Congress- 2

Ajmer municipal corporation deputy mayor and chair person election

अजमेर जिला: तीन स्थानों पर भाजपा और दो स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते

अजमेर. अजमेर जिले के पांच नगर निकायों में सोमवार को उप प्रमुखों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 3 और कांग्रेस 2 स्थानों पर अपने प्रत्याशियों को जीताने में सफल रही। इनमें अजमेर में भाजपा के नीरज जैन, किशनगढ़ में भाजपा के मनोहर ताराणी, बिजयनगर में भाजपा के प्रदीप बडोला विजयी रहे। वहीं चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केकड़ी में कांग्रेस की संपत देवी झारोटिया, और सरवाड़ में आरिफ (कांग्रेस) में विजयी रहे। इससे पहले रविवार को हुए प्रमुखों के चुनाव में तीन स्थानों पर भाजपा और दो स्थानों पर कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमुख बने थे। जिले में अजमेर, किशनगढ़ और बिजयनगर में भाजपा के प्रमुख चुने गए। वहीं चिकित्सामंत्री डॉ. रघु शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केकड़ी और सरवाड़ नगर पालिका में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे थे। उप प्रमुखों के चुनावों में भी प्रदेश की नजर केकड़ी क्षेत्र पर रही। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। जिले के अन्य क्षेत्रों में चुनावों में क्षेत्रीय विधायक सक्रिय है। केकड़ी में जहां चुनावों पर चिकित्सामंत्री डॉ. रघु शर्मा ने पूरी नजर बनाए रखी है। वहीं अजमेर उत्तर से भाजपा के वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल भी पूरी तरह से सक्रिय है।
यह है प्रत्याशी जीते
उपमहापौर नगर निगम अजमेर- नीरज जैन (भाजपा)

उपसभापति नगर परिषद किशनगढ़- मनोहर तारणी (भाजपा)
उपाध्यक्ष नगर पालिका विजयनगर- प्रीतम बडोला (भाजपा)

उपाध्यक्ष नगर पालिका केकड़ी- संपत देवी झारोटिया (कांग्रेस)

उपाध्यक्ष नगर पालिका सरवाड़- आरिफ नेब (कांग्रेस)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो