scriptउपमहापौर चुनाव: 1 वोट से जीते नीरज जैन का वार्ड 1 के पार्षद बनवारीलाल शर्मा से मुकाबला | Ajmer municipal corporation deputy mayor election bjp congress | Patrika News

उपमहापौर चुनाव: 1 वोट से जीते नीरज जैन का वार्ड 1 के पार्षद बनवारीलाल शर्मा से मुकाबला

locationअजमेरPublished: Feb 08, 2021 01:33:45 pm

Submitted by:

Amit

भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला

Ajmer municipal corporation election bjp congress

उपमहापौर चुनाव: 1 वोट से जीते नीरज जैन का वार्ड 1 के पार्षद बनवारीलाल शर्मा से मुकाबला

अजमेर. नगर निगम में उपमहापौर चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए है। यहां कांग्रेस के वार्ड 1 के पार्षद बनवारी लाल शर्मा को और भाजपा ने वार्ड 66 के पार्षद नीरज जैन के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि दो प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किए। लेकिन बाद में दोनों ने उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया।
मामले में रोचक बात यह है कि पार्षदों के चुनाव में भाजपा के नीरज जैन वार्ड संख्या 66 से एक वोट से विजयी घोषित किए थे। हालांकि बाद में नीरज जैन के निर्वाचन को लेकर वार्ड 66 के कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश चौहान ने आपत्ति दर्ज कराई थी। अब चुनाव में उनका मुकाबला भी कांग्रेस के वार्ड संख्या 1 से पार्षद बनवारी लाल शर्मा से होगा। कांग्रेस नेताओं को उपमहापौर चुनाव में किसी चमत्कार की उम्मीद है लेकिन भाजपा के 48 पार्षद होने के कारण नीरज जैन के उपमहापौर निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। इससे पहले रविवार को हुए महापौर के चुनाव में भाजपा की ब्रजलता को 61 पार्षदों के मत मिले थे। जो पार्टी के निर्वाचित पार्षदों की संख्या से कहीं ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि नीरज जैन भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुके है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो