scriptउप महापौर को लेकर सात भाजपा पार्षदों ने जताई थी दावेदारी | Ajmer municipal corporation election | Patrika News

उप महापौर को लेकर सात भाजपा पार्षदों ने जताई थी दावेदारी

locationअजमेरPublished: Feb 08, 2021 03:44:24 pm

Submitted by:

Amit

नीरज जैन के नाम पर संगठन ने लगाई मोहर

chunav

chunav

अजमेर. नगर निगम में उप महापौर चुनाव को लेकर मतदान जारी है। हालांकि उम्मीदवार की घोषणा के लिए भाजपा में काफी मंथन चला। भाजपा में अंदरुनी खींचतान के चलते एक नाम तय करने में मशक्कत करनी पड़ी है। उप महापौर पद के लिए भाजपा के निर्वाचित पार्षदों में से 7 ने दावेदारी जताई थी। बाद में नीरज जैन को उपमहापौर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया।
उपमहापौर बनने के लिए भाजपा पार्षद रमेश सोनी, नीरज जैन, ज्ञान सारस्वत, अजय वर्मा, देवेन्द्र सिंह शेखावत, वीरेन्द्र वालिया, राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने उप महापौर के लिए भाजपा संगठन व प्रभारी के समक्ष दावेदारी जताई थी। इनमें से
सर्वाधिक दावेदार अजमेर विधानसभा क्षेत्र से रहे। दावेदारों में से देवेन्द्र सिंह शेखावत ही अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से रहे। उल्लेखनीय है कि भाजपा से महापौर पद पर प्रत्याशी तय करने के लिए पार्टी की ओर से पार्टी के 48 पार्षदों के मतदान कराया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो