अजमेर

Rajasthan News : रेप के आरोपी ने दूसरे कैदियों की प्रताडऩा से तंग होकर खाया कांच, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जेल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल कैदी को भर्ती करवाया गया है। उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने पर उसकी काउंसलिंग की जाएगी की आखिर उसने कांच खाने जैसा गंभीर कदम क्यों उठाया।

अजमेरMar 08, 2024 / 08:59 pm

जमील खान

Rajasthan News : रेप के आरोपी ने दूसरे कैदियों की प्रताडऩा से तंग होकर खाया कांच, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Rape Accused Prisoner Eats Pieces Of Glass In Jail : राजस्थान के अजमेर में केन्द्रीय कारागृह में बंद सजायाफ्ता कैदी ने अन्य कैदियों से परेशान होकर ‘कांच’ खा लिया, जिससे उसके पेट में असहनीय दर्द हो गया। परिणामस्वरूप उसे उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल में लाया गया। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा रूपनगढ़ (किशनगढ़) निवासी बंदी परमेश्वर (30) ने जेल में ही कचरे से उठा कर गुस्से में कांच खा लिया।

कांच के सेवन के बाद पेट में दर्द से वह विचलित हो गया। अजमेर केन्द्रीय कारागृह से उसे उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद कारागृह प्रबंधन उसके साथ काउंसिलिंग कर वास्तविक कारणों का पता करेगा कि उसने कांच खाने जैसा जानलेवा कदम क्यों उठाया। बताया जा रहा है कि कैदी 34 माह से बंद है और जेल में अन्य कैदियों की प्रताडऩा से परेशान था, जिसके चलते उसने कांच खाने जैसा कदम उठाया

की जाएगी काउंसिलिंग
जेल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल कैदी को भर्ती करवाया गया है। उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने पर उसकी काउंसलिंग की जाएगी की आखिर उसने कांच खाने जैसा गंभीर क दम क्यों खाया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.