अजमेरPublished: May 25, 2023 06:37:51 pm
raktim tiwari
शहर और जिले के कई इलाकों में बरसात ने भिगोया। कुछेक जगह चने के आकार के ओले भी गिरे। बरसात होने और ठंडी हवा चलने से राहत मिली।
अजमेर. पश्चिमी विक्षोभ का गुरुवार को भी असर बना रहा। सुबह फुहारों ने भिगोया। 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चली। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें बुधवार के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई।