scriptगड़बड़झाला..कहीं 11 तो कहीं 17 साल बढ़ी उम्र, समझ से परे है यह गणित | Amazing Age limit of political leaders in assembly election | Patrika News
अजमेर

गड़बड़झाला..कहीं 11 तो कहीं 17 साल बढ़ी उम्र, समझ से परे है यह गणित

www.patrika.com/rajasthan-news

अजमेरNov 27, 2018 / 07:49 pm

raktim tiwari

age limit graph of leaders

age limit graph of leaders

अजमेर.

विधानसभा चुनाव भले ही हर पांच साल में होते हैं लेकिन कई प्रत्याशियों का भी कोई जवाब नहीं होता है। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए चुनावी हलफनामों के अध्ययन से तो यही देखने को मिलता है। इन नेताओं की उम्र में अन्तर पांच साल के हिसाब से नहीं होता है। कभी उनकी उम्र ज्यादा बढ़ी तो कभी कम बढ़ी। मजे की बात है कि चुनावों भले ही पांच साल बाद आए। नेताजी की उम्र कम भी हो जाती है। इनमें दोनो ही पार्टियों के नेता शामिल है। कोई नेताजी है जिनकी उम्र तीन पंद्रह साल में 11 साल बढ़ी, तो किसी की 15 साल में 17 साल बढ़ गई।
देखिए रोचक गणित…
किशनगढ़ से निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ चुके नाथूराम सिनोदिया 2003 में 60 साल के थे। तो 2008 के विधानसभा चुनाव में उनकी उम्र 7 साल बढकऱ 67 हो गई। वहीं 2013 के विधानसभा चुनावों उनकी उम्र 1 साल कम होकर 66 साल हो गई। हालांकि चुनाव पांच साल बाद आए लेकिन उनकी उम्र 67 वर्ष से 66 वर्ष हो गई। 2018 के हलफनामे के अनुसार उनकी उम्र 71 साल है।
ये नेत्री भी जोरदार
देखा जाए जो नाथूराम कुछ ऐसा ही अन्तर अजमेर दक्षिण से लड़ चुकी अनिता भदेल के साथ नजर आया। 2008 से 2013 के विधानसभा चुनावों में अंतर भले ही पांच साल रहा। भदेल की उम्र इस दौरान 7 साल बढकऱ 35 से 42 हो गई। 2018 में उनकी उम्र 47 वर्ष बताई गई है। इस हिसाब से उनकी उम्र 15 साल में 17 साल बढ़ गई।
पांच साल में 8 साल बढ़ गई उम्
वहीं सांसद डॉ. रघु शर्मा की उम्र 2013 से 2018 के बीच पांच साल में दो साल ही बढ़ी है। 2013 के विधानसभा चुनाव में रघु शर्मा 58 साल के थे। पांच साल बाद 2018 में उनकी उम्र दो साल ही बढ़ी उनकी उम्र 60 साल बताई गई है। 2008 में वे 50 साल के थे। इसी तरह मसूदा से भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रही। सुशील कंवर की उम्र 2013 में 40 साल से कम बताई गई है। वहीं 2018 में उनकी उम्र 46 साल बताई गई है। हालांकि 2013 से 2018 के बीच 5 साल ही बीते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो