scriptनहीं सुना होगा आपने ऐसा…अपने स्टाफ को बता रहे सिक्योरिटी रूल, घायल हो रहे कोई और | amazing....Discom conveey Security rules, tata power staff injured | Patrika News

नहीं सुना होगा आपने ऐसा…अपने स्टाफ को बता रहे सिक्योरिटी रूल, घायल हो रहे कोई और

locationअजमेरPublished: May 07, 2018 04:44:48 pm

Submitted by:

raktim tiwari

अब तक एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है । दो घायल होने के कारण कई महीनों से काम पर ही नहीं लौट सके।

नागौर समाचार

Discom Not giving connection in nagaur

अजमेर विद्युत वितरण निगम एक ओर अपने कर्मचारियों तथा आमजन को विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने तथा काम के दौरान सावधानी बरतने के लिए अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर से टाटा पावर के अप्रशिक्षित कर्मचारी लगातार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। अब तक एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है तो वहीं दो गंभीर रूप से घायल होने के कारण कई महीनों से काम पर ही नहीं लौट सके। दुर्घटना के मामले सामने नही आए इसलिए कर्मचारियों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
5 घायल, 2 अब तक काम पर नहीं लौटे
ठेकेदार कर्मचारी नेपाल सिंह सब डिवीजन-5 में काम करते हुए खम्भे से गिर गया इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं, वह अभी तक काम पर नहीं लौटा। सब डिवीजन डी-३ कर्मचारी अजय सिंह काम के दौरान 11 केवी के करंट की चपेट में आ गया। वह हाथीभाटा पावर हाउस के के मुख्यद्वार पर नाले मे लगे खंभे पर काम कर रहा था।
इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। वह अब तक काम पर नहीं लौटा। सब डिवीजन डी-5 में पिकअप में पोल लोड करने के दौरान एक पोल कर्मचारी के पैर पर गिर गया। इससे उसकी जांघ की हड्डी टूट गई। सब डिवीजन डी-1 में एचएमटी के पास पोल पर काम करते हुए कर्मचारी करंट की चपेट में आ कर खंभे से गिर गया इससे उसे गंभीर चोटें आई। इसके अलावा काम के दौरान केबल उठाते हुए टाटा पावर की मीटर लगाने वाली टीम के इंजीनियर की टांग टूट गई।
एेसी कोई घटना ही नहीं हुई
सब डिवीजन डी-1 हजारीबाग का एक कर्मचारी काम के दौरान रोड एक्सीडेंट में मारा गया। पालरा गांव का निवासी यह कर्मचारी विद्युत निगम के हाल ही सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी हीरा सिंह का लड़का था। यह कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने से डेढ़ घंटे पहले ही हाजिरी रजिस्टर में साइन कर अपने घर जा रहा था तभी आदर्श नगर क्षेत्र में उसकी मोटरसाइकिल एक ट्रोले से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई और इस घटना में उसका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि टाटा पावर के कॉर्पोरेट हैड आलोक श्रीवास्तव ने एेसी किसी भी तरह की घटना होने से ही इन्कार किया है। श्रीवास्तव के अनुसार एेसी कोई घटना नहीं हुई है।
डिस्कॉम कर रहा नवाचार
डिस्कॉम के एमडी बी.एम.भामू ने नवाचार करते हुए आमजन को विद्युत जनित हादसों की जानकारी देने तथा उससे बचाव के लिए अटल सेवा केन्द्रों शिविरों का आयोजन शुरु किया है। इसके अलावा कर्मचारियों तथा अभियंताओं के साथ ही उनके परिजनों को भी विद्युत तंत्र से होने वाले हादसों तथा उससे बचाव के लिए सेमीनार तथा चलचित्र के जरिए जागरूक जागरूक किया जा रहा है। जबकि टाटा पावर की ओर से इस तरह का कोई भी नवाचार नहीं हो रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो