scriptAnasagar lake: अब 12 फीट पानी, आनासागर के गेट थोड़ी देर में होंगे बंद | Anasagar lake: channel gate close on 12 feet water | Patrika News

Anasagar lake: अब 12 फीट पानी, आनासागर के गेट थोड़ी देर में होंगे बंद

locationअजमेरPublished: Aug 14, 2019 08:45:23 am

Submitted by:

raktim tiwari

सिंचाई विभाग (irrigation dept) के अधीक्षण अभियंता रवि सारस्वत और टीम पहुंचने वाली है। गेट थोड़ी देर में बंद हो जाएंगे

anasagar lake ajmer

anasagar lake ajmer

अजमेर. आनासागर झील (anasagar lake) के चैनल गेट थोड़ी देर में बंद हो जाएंगे ।जलस्तर 12 फीट (12 feet water ) पर पहुंचने के बाद यह फैसला लिया गया।

शहर में 1 अगस्त को मूसलाधार बारिश (heavy rain in ajmer) से आनासागर झील में पानी की आवक जबरदस्त बढ़ गई (water flows) थी। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। जबकि इसका जलस्तर (water level) बढकऱ 15 फीट 11 इंच तक पहुंच गया। इसके चलते चारों चैनल गेट (channel gate) खोलने पड़े। लगातार 12 दिन से पानी की निकासी जारी थी। मंगलवार शाम तक जलस्तर घटकर 12 फीट 4 इंच तक पहुंच गया था। बुधवार सुबह 12 फीट हो गया। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा (vishva mohan sharma) के निर्देश पर सिंचाई विभाग (irrigation dept) के अधीक्षण अभियंता रवि सारस्वत और टीम पहुंचने वाली है। गेट थोड़ी देर में बंद हो जाएंगे
read more: Mayo college : सुनते-सुनते सालों बीते, जनता का दर्द तो देखो सरकार

पीसांगन-गोविंदगढ़ तक पहुंचा पानी
आनसागर का पानी (water flow) सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल (escape channel ) से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर, खानपुरा तालाब तक पहुंचा। यहां से यह पीसांगन (pisangan)होता हुआ गोविंदगढ़ (govind garh)तालाब तक पहुंचा।
read more: student election 2019: ना कुलपति ना डीन कमेटी, कैसे होंगे चुनाव

निचले इलाकों में पानी

नगरा, अलवर गेट और अन्य इलाकों (low areas) में भारी बरसात (barsat in ajmer) से पानी भर गया। इसके चलते आनासागर के तत्काल चैनल गेट खोलना टालना पड़ा। फिलहाल चारों चैनल गेट पर दो फीट की चादर चलती रही है।
7 जुलाई को भी खोले थे गेट
बीती 5 और 6 जुलाई को भी शहर में झमाझम बरसात (barish) हुई थी। इससे झील का गेज बढकऱ 13.1 फीट तक पहुंच गया था। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने दो चैनल गेट खोले थे। प्रशासन ने झील का गेज 12.5 फीट तक बनाए रखने का फैसला किया था। बाद में इसे बंद कर दिया गया था।
read more: बीसलपुर बांध छलकने की कगार पर,310.26 आरएल मीटर आया पानी

फैक्ट फाइल
कुल भराव क्षमता-13 फीट
झील का मौजूदा गेज-14 फीट 11 इंच

कुल चैनल गेट-4

ट्रेंडिंग वीडियो