scriptAshok Gehlot: अजमेर में घायल कांस्टेबल से मिलेंगे मुख्यमंत्री गहलोत | Ashok Gehlot: CM meet injured constable in JLN hospital | Patrika News

Ashok Gehlot: अजमेर में घायल कांस्टेबल से मिलेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

locationअजमेरPublished: Jun 30, 2022 10:22:43 am

Submitted by:

raktim tiwari

सीएम गहलोत घायल कांस्टेबल को देखने उदयपुर से शाम 4 बजे अजमेर आएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

 अजमेर में घायल कांस्टेबल से मिलेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

अजमेर में घायल कांस्टेबल से मिलेंगे मुख्यमंत्री गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम अजमेर आएंगे। वे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कांस्टेबल और उसके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
उदयपुर में कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के बाद बुधवार को भीम-राजसमंद में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इसमें कांस्टेबल संदीप चौधरी तलवार के हमले से घायल हो गया। उसे तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया। सीएम गहलोत घायल कांस्टेबल को देखने उदयपुर से शाम 4 बजे अजमेर आएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
हैलीपेड से पहुंचेंगे अजमेर
सीएम गहलोत शाम करीब 4 बजे घूघरा-किशनगढ़ हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद वे कार से सीधे जेएलएन अस्पताल पहुंचेंगे। यहां करीब आधा घंटा रुकने के बाद गहलोत पुन: लौटेंगे।
प्रशासन जुटा तैयारी में
सीएम गहलोत के अजमेर आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हैलीपेड से जेएलएन अस्पताल तक सुरक्षा व्यवस्था, सफाई तथा सड़क की मरम्मत की जा रही है। अस्पताल में भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला कलक्टर अंशदीप, एसपी विकास शर्मा सहित आलाधिकारी मॉनिटरिंग में जुटे हैं।

पढ़ें यह खबर भी : हिंसा का तालिबानी तरीका रोकने को बने कठोर कानून

दरगाह दीवान ने की उदयपुर हत्याकांड की निंदा, कहा- हम सरकार के साथ
अजमेर. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन ने उदयपुर में हुई कत्ल की वारदात को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि देश के सभी मुस्लिम धर्मगुरू सरकार के साथ हैं। हिंसा के तालिबानी तरीके को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने के अलावा दहशतगर्दों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

दरगाह दीवान ने कहा कि उदयपुर की घटना शर्मनाक और दिल दहलाने वाली है। इस्लाम के नाम पर हिंसा फैलाने वाले क्या संदेश देना चाहते हैं। आतंकी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जरूरत है। हम सरकार के कड़े कानून बनाने, बाहरी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सदैव समर्थन करते रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो