scriptAgitation: भगवान इनको दो सद्बुद्धि, अब भूखे रहकर करेंगे ये काम | Aspirants start hunger strike, demand for recruitment letter | Patrika News

Agitation: भगवान इनको दो सद्बुद्धि, अब भूखे रहकर करेंगे ये काम

locationअजमेरPublished: Jul 28, 2018 09:57:48 am

Submitted by:

raktim tiwari

www.patirka.com/rajasthan-news

hunger strike

hunger strike

अजमेर

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2016 के अभ्यर्थियों का धरना जारी है। ग्यारह अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ गए। इस दौरान सदबुद्धि यज्ञ भी किया गया। अभ्यर्थियों ने चेताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग और सरकार के कोई फैसला नहीं करने तक अनशन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2016 के 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा हुई थी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा के बाद करीब ढाई हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है। बीती अप्रेल में तकनीकी अड़चन से संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां नहीं मिल पाई हैं। इससे अभ्यर्थियों की परेशानियां बढ़ी हुई है। लगातार धरना, ज्ञापन देने के बावजूद आयोग और सरकार ने कोई फैसला नहीं किया है।
यह बैठे आमरण अनशन पर
महेंद्र सिंह जाट, जगदीश कुमार, सचिन शर्मा, मूलाराम सिंवर, अशोक सालोदिया, दिनेश कुमार कासोटिया, कमलेश, कालूराम, हेमराज, राकेश सरंगी, ओमप्रकाश सैनी। अभ्यर्थियों ने सामूहिक उपवास और अनशन शुरू किया है।किया सद्बुद्धि यज्ञधरना स्थल पर प्रदेश भर से आए अभ्यर्थियों ने मंत्रोच्चार से सद्बुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने नियुक्तियों के लिए सरकार और आयोग को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
शिवालयों में पूजा-अर्चना हुई

सुबह से शहर के मदार गेट, रामगंज, केसरगंज,वैशाली नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर, बिहारी गंज, नया बाजार, आंतेड़, आगरा गेट, कोटेश्वर महादेव मंदिर, शांतिपुरा स्थित सत्यनारायण मंदिर, लोकेश्वर महादेव, खानेश्वर महादेव और अन्य शिवालयों में पूजा-अर्चना हुई। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, नौजवानों ने बिल्व पत्र, पुष्प, हल्दी-चंदन, दूब, दूध और अन्य सामग्री से भोलेनाथ, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की पूजा की। कई जगह मंत्रोच्चार और रुद्रिपाठ के साथ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक भी हुए। सावन माह में रक्षाबंधन तक कावड़ यात्रा भी निकलेगी। कावडि़ए गाजे-बाजे के साथ पुष्कर सरोवर और अन्य जलाशयों से जल लाकर
शिवालयों में अभिषेक करेंगे।
झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में सावन महोत्सव आयोजित किया गया। सुबह शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। पूजन के बाद आरती की गई। अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल ने जानकारी दी कि सावन के माह में 9,16 और 23 अगस्त को सहस्रधारा होगी। 12 अगस्त को कावड़ यात्रा पुष्कर से अजमेर के लिए निकाली जाएगी। कावडि़ए झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर रूद्राभिषेक करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो