script

Assembly polls 2018 live: अचानक हुई खून की उल्टी, ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत

locationअजमेरPublished: Dec 07, 2018 03:58:29 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

police cop died on duty

police cop died on duty

अजमेर.

विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान एक दुखद घटना हुई। जिले के ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक आरएसी के जवान की मृत्यु हो गई।

आरएएसी के 9 बटालियन का जवान शिव प्रदास ब्यावर में ड्यूटी पर तैनात था। देलवाड़ा में बूथ नंबर 30 में ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। खून की उल्टियां होने पर उसे तत्काल अमृतकौर चिकित्सालय में पहुंचाया गया। यहां से उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
अब सिर्फ 1 घंटा

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। अब मतदान के लिए सिर्फ एक घंटा बचा है। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है। दोपहर 12 बजे तक जिले में 23.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 1 बजे बाद इसमें तेजी आई। जिले में किशनगढ़ करीब 55 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे हैं। जबकि अजमेर उत्तर 45 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे है।
सभी बूथों पर कतारें

जिले में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर कतारें लगी हुई हैं। कई गांवों में ईवीएम खराब होने से प्रशासन और मतदाताओं को परेशानियां भी झेलनी पड़ी हैं। गगवाना के बूथ नंबर 132-133 में सुबह 8.15 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे बाद दो ईवीएम मशीन खराब हो गई। इससे कई मतदाता वोट देने से वंचित रह गए हैं। भूणाबाय में भी सुबह 1 घंटे मशीन बंद रही।

ट्रेंडिंग वीडियो