अजमेर

ये है खूबसूरत आनासागर चौपाटी की बदसूरत तस्वीरें , कभी सुबह लोग आते थे यहां सैर सपाटे को

आनासागर झील पर हाल ही में बनी चौपाटी का स्वरूप बनने से पहले ही बिगडऩे लगा है।

अजमेरJun 14, 2018 / 02:45 pm

सोनम

ये है खूबसूरत आनासागर चौपाटी की बदसूरत तस्वीरें , कभी सुबह लोग आते थे यहां सैर सपाटे को

 

अजमेर.आनासागर झील पर हाल ही में बनी चौपाटी का स्वरूप बनने से पहले ही बिगडऩे लगा है। प्रशासनिक लापरवाही व बिना योजना किए गए कार्य से चौपाटी पर लगे पत्थर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यहां लोग गर्मी में झील का आनंद भी नहीं ले पा रहे। दरअसल झील में अस्थाई डेम के लिए डाली गई मिट्टी को हटाने के लिए कोई योजना तैयार नहीं की गई। चौपाटी निर्माण का फिनिशिंग कार्य करने के बाद पिछले कुछ दिनों से मशीनें लगा कर यहां मिट्टी के पहाड़ बना दिए हैं जिससे यहां बने निर्माण तो क्षतिग्रस्त हुए हैं चौपाटी की खूबसूरती भी खराब हो गई है। इसे दुरुस्त करने में खासा खर्चा आएगा।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.