script

कंटीले तार पशुओं के लिए बन रहे जानलेवा

locationअजमेरPublished: Jan 23, 2022 02:13:14 am

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

क्षेत्र में खेतों में लगाई गई कांटेदार तारबंदी के कारण नीलगाय व पशु घायल हो रहे हैं। करीमपुर में कंटीले तारों से नीलगाय घायल हो गई। जिसे वन विभाग की टीम ने उपचार के बाद वन्य जीव क्षेत्र में पहुंचाया। कस्बा क्षेत्र के एनएच 12& पर स्थित करीमपुर गांव में बीती रात कंटीले तारों की चपेट में आने से एक नीलगाय घायल हो गई।

कंटीले तार पशुओं के लिए बन रहे जानलेवा

कंटीले तार पशुओं के लिए बन रहे जानलेवा

सैंपऊ. क्षेत्र में खेतों में लगाई गई कांटेदार तारबंदी के कारण नीलगाय व पशु घायल हो रहे हैं। करीमपुर में कंटीले तारों से नीलगाय घायल हो गई। जिसे वन विभाग की टीम ने उपचार के बाद वन्य जीव क्षेत्र में पहुंचाया। कस्बा क्षेत्र के एनएच 12& पर स्थित करीमपुर गांव में बीती रात कंटीले तारों की चपेट में आने से एक नीलगाय घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने उपचार के बाद वन रक्षा क्षेत्र में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नीलगाय कंटीले तारों की चपेट में आ गई। खेत मालिक सुरेंद्र चौहान जब खेत पर पहुंचे तो लहूलुहान स्थिति में खेत मे पड़ी थी। खेत मालिक ने ग्रामीणों को बुलाकर नीलगाय को खेत से बाहर निकलवाया। अलाव जलाकर उसे राहत दी। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर धौलपुर से पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल नीलगाय को उपचार के बाद वन सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाया है।
वन्य जीवों के लिए फनर वाले नुकीले तार हो रहे हैं घातक सिद्ध

किसानों द्वारा चारदीवारी के दौरान खेतों के चारों ओर लगाए गए फनरयुक्त नुकीले तार घातक सिद्ध हो रहे हैं। आए दिन नीलगाय एवं अन्य जीव उन तारों में फंस कर बुरी तरह से जख्मी हो जाते हैं। कई बार इन तारों में फंस कर वन्य जीव काल का ग्रास बन चुके हैं। नीलगाय एवं आवारा पशु के घायल होने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैंं। इन सबके बावजूद विभागीय अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। खेत मालिक सुरेंद्र चौहान जब खेत पर पहुंचे तो लहूलुहान स्थिति में खेत मे पड़ी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो