
बिना रूके ब्यावर रेलवे स्टेशन से गुजरती है सात ट्रेन 'थ्रूÓ
ब्यावर. रेलवे स्टेशन से रेलवे को सालाना लाखों रुपए की आय हो रही है और यह आय का आंकड़ा भी हर साल बढ़ रहा है लेकिन यहां से गुजरने वाली सात ट्रेन एेसी है जो यहां बिना रूके जाती है। इन ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों की ओर से समय समय पर मांग भी की जाती रही है। अगर इन ट्रेनों का ब्यावर रेलवे स्टेशन पर ठहराव हो तो न केवल रेलवे की आय में बढोतरी होगी बल्कि यात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी। ब्यावर रेलवे स्टेशन एनएसजी-४ श्रेणी का स्टेशन है और यहां पर १८ ट्रेनों की आवाजाही रोजाना, १६ ट्रेनों की आवाजाही सप्ताह में दो दिन, ८ ट्रेनों की आवाजाही सप्ताह में चार दिन और २ गाडि़यों की आवाजाही सप्ताह में छह दिन तथा बरेली न्यूज भुज ट्रेन सप्ताह में चार दिन आती है और सप्ताह में चार दिन जाती है।
इन ट्रेनों का नहीं होता ठहराव
देहली एस.रोहिल्ला-ब्रांद्रा (टी)-देहली एस.रोहिल्ला-गरीब रथ एक्सप्रेस, अहमदाबाद-एन.देहली-अहमदाबाद-एस.जयंती राजधानी एक्सप्रेस, मुज्जफरपुर-अहमदाबाद-मुज्जफरपुर-जन साधारण एक्सप्रेस, अहमदाबाद-सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, बान्द्रा (टी)-चंडीगढ़-बान्द्रा (टी) एक्सप्रेस, बान्द्रा (टी)-दिल्ली-एसरोहिल्ला-बान्द्रा (टी) एक्सप्रेसब्यावर रेलवे
Published on:
2 Oct 2019, 10:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.