अजमेर

कार्यकर्ताओं ने पार्टी को ऊंचे पायदान तक पहुंचाया: संगठन प्रभारी

जालोर. जिला परिषद सभाकक्ष में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा टीम के संगठन प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण मनोदशा के साथ कार्य के चलते ही आज भाजपा ने इन ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

अजमेरMay 17, 2017 / 09:04 pm

pradeep beedawat


जालोर. जिला परिषद सभाकक्ष में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा टीम के संगठन प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण मनोदशा के साथ कार्य के चलते ही आज भाजपा ने इन ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से एकजुटता से कार्य करने से टीम को सम्बल मिला, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। शर्मा ने कहा कि कठिन संघर्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी को ऊंचे पायदान पर पहुंचाया है। बैठक में जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने केन्द्र सरकार की उज्ज्वला, जनधन योजनाओं व बेटी बचाओ अभियान पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए आगे बढऩे की सीख दी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंति वर्ष के समर्पण निधि पर, राज्य पशुपालन आयोग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी ने पशुपालकों के लिए सरकारी योजना पर प्रकाश डाला। जिला प्रमुख वन्नेसिह गोहिल ने पंचायतीराज व्यवस्था में जनता का कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग व सरकार की योजनाओं के संबंध में ग्राम स्तर तक चर्चा का विषय रखा। जालोर विधायक अमृता मेघवाल ने ग्रामीण गौरव पथ व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिह बालावत ने विस्तारक योजना, मंडलों पर चर्चा, समर्पण निधि, सरकार व संगठन की कार्यप्रणाली सहित विभिन्न मुद्दों पर बात कर अपने दायित्व के प्रति सजग रहते हुए पार्टी हित में कार्य की अपील की। जिला बैठक में भाजपा के पूर्व विधायक, प्रधान, नगरपालिकाओं के अध्यक्षगण, पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा व प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थेे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेशकुमार खण्डेलवाल ने किया।
पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
जिला मुख्यालय स्थित स्वरूपपुरा रोड पर भाजपा के जिला कार्यालय का बुधवार को सांसद देवजी पटेल, विधायक अमृता मेघवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, संगठन प्रभारी ब्रजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में सांसद देवजी पटेल ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Home / Ajmer / कार्यकर्ताओं ने पार्टी को ऊंचे पायदान तक पहुंचाया: संगठन प्रभारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.