scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले : नेहरू की जगह सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश का नक्शा कुछ और होता | BJP state president Poonia said: If Sardar Patel was the Prime Ministe | Patrika News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले : नेहरू की जगह सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश का नक्शा कुछ और होता

locationअजमेरPublished: Feb 08, 2021 12:58:10 am

Submitted by:

suresh bharti

सादुलपुर इलाके में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीष पूनिया का नागरिक अभिनंदन, बचपन के दिन याद कर जनता को खूब हंसाया,भाजपा के विकास कार्य गिनाकर कांग्रेस को दी चुनौती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले : नेहरू की जगह सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश का नक्शा कुछ और होता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले : नेहरू की जगह सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश का नक्शा कुछ और होता

अजमेर/चुरू. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की बजाए सरदार वल्लभ भाई पटेल होते तो देश का नक्शा ही कुछ और होता। देश का बंटवारा भी नहीं होता। देश की आजादी किसी खानदानी या कांग्रेस से नहीं मिली, बल्कि भगतसिंह जैसे शहीद की शहादत से मिली है। रविवार को अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में झुंझनूं सीमा पर स्थित तहसील के गांव थिरपाली, चांदगोठी, हमीरवास, हरपालू, रड़वा, सुहागों की ढाणी आदि गांवों में स्वागत किया। सांसद राहुल कस्वा ने समारोह की अध्यक्षता की।
41 करोड़ के जन-धन के खाते खोलकर लाभान्वित

पूनिया ने कहा कि गौरव इस बात का भी है कि कारगिल जैसे युद्ध में देश की आजादी के लिए सर्वाधिक सैनिकों की शहादत उनकी जन्मभूमि सादुलपुर से है। केसीसी कार्ड तथा पीएम सम्मान निधि योजना कांग्रेस ने लागू नहीं की, बल्कि श्रद्धा और अभिनंदन के पात्र अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी ने की है। इसके अलावा 1 लाख 15 हजार करोड़ किसानों के खातों में पैसा डालकर किसानों का सम्मान भी केन्द्र सरकार ने किया है। केन्द्र सरकार ने 41 करोड़ के जन-धन के खाते खोलकर लाभान्वित करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आमेर उनकी कर्मभूमि व सादुलपुर उनकी जन्मभूमि है। मान और सम्मान के हकदार आमेर की जनता है। चूरू जिले में कमल को खिलाने के लिए रामसिंह कस्वा की मेहनत और लगन से ही आज यह जन सैलाब उमड़ा है।
उनकी पहचान भाजपा से

पूनिया ने एक घंटे से भी अधिक के भाषण में देश के बुनियादी विकास, वैचारिक मुद्दों तथा मान और सम्मान के लिए भाजपा का दामन थामा था। पूनिया ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकार कर राम को काल्पिनक बताया था। पूनिया ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद देश को ओर मजबूती मिली है। खानदान, वंश नियत निती से देश प्रगति नहीं करता है।
घंटाघर से मिलती है ताकत

पूनिया ने कहा कि शहर का घण्टाघर देश की आजादी और आन्दोलन संग्राम की याद दिलाता है। उनको भी इससे ताकत मिलती है। पूनिया ने कहा कि ईमानदारी और मेहनत ही उनकी पहचान है। पार्टी से बना हूं पार्टी के लिए काम करूंगा।
मुझे भगाया तो बना प्रदेशाध्यक्ष

अपने भाषण के दौरान जनता को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया। कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट नहीं दिए। लेकिन जनता से अच्छा बताया। मुझे भगा दिया। तब अध्यक्ष बना हूं। अन्यथा गांव के बीच में भी ताश खेलता हुआ दिखाई देता।
कार्यकर्ता रहें जागरूक

सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जागरूक होना पड़ेगा। अन्यथा अवसरवादी लोग जनता को गुमराह कर देंगे। 650 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम तकनीकी क्रोप कंटिग की समस्या के कारण नहीं हो पाया था। उनके प्रयासों से सरकार ने टेक्निकल रिपोर्ट प्रदान कर उल्लेखनीय काम किया।
इन्होंने भी किया सम्बोधित
माधवराम चौधरी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रमुख वंदना आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगदीष बैरासरिया, प्रधान विनोद देवी, किसान मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष हरिराम रणवां, जितेन्द्र मीणा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा, ओम सारस्वत, शिवचंद साहू, तारानगर के पूर्व प्रधान तिलोकाराम कस्वा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया, भाजयुमो के कृष्ण भाकर, जमरदीन तारानगर, बजरंग सिंह, महिला भाजपा प्रदेषाध्यक्ष अल्का आदि ने भी कांग्रेस के खिलाफ जमकर रोष जताया। किसान आन्दोलन को एक षडय़ंत्र बताया। मंच पर पूर्व मंत्री जयनारायण पूनिया भी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो