अजमेर. मौसम का मिजाज शुक्रवार को मिला-जुला रहा। सुबह हवा चलने से गर्मी से राहत रही। तेज हवा के दौरान आनासागर झील का पानी भी हिलोरें मारता नजर आया। दोपहर बाद धूप के तीखेपन ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को बरसात और ओलावृष्टि के चलते गर्मी से राहत मिली थी। शुक्रवार को सुबह हल्की हवा चलने से राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप और उमस ने परेशान किया। शाम तक धूप में तीखापन बना रहा। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। जून अंत अथवा जुलाई में मानसून मानसून केरल पहुंच चुका है। धीरे-धीरे यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात होता हुआ राजस्थान में दस्तक देगा। जून अंत अथवा जुलाई में मानसून के प्रदेश में सक्रिय होने के आसार हैं। इससे पहले प्री-मानसून बरसात का दौर चलेगा। अजमेर जिले में औसत बरसात 550 मिलीमीटर मानी जाती है। पिछले दिनों में तापमान 5 जून-37.7, 6 जून- 38.2, 7 जून- 38.4, 8 जून-38.8, 9 जून-38 (डिग्री सेल्सियस )