अजमेर

निखरेगा पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर का स्वरूप, 24 करोड़ की लागत से हो रहा ये खास निर्माण, सीएम राजे के हाथों लोकार्पण की तैयारी!

www.patrika.com/rajasthan-news/

अजमेरSep 20, 2018 / 04:26 pm

dinesh

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में 24 करोड़ की लागत से हो रहा ये खास निर्माण, सीएम राजे के हाथों लोकार्पण की तैयारियां शुरू!
अजमेर/पुष्कर। पुष्कर के विश्व विख्यात जगत पिता ब्रह्मा जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब वहां नया स्वरूप देखने को मिलेगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मध्यनजर यहां के 10वीं का बगीचा परिसर में 24 करोड़ की लागत से विशाल एंट्री प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है। जिसका काम तेज गति से किया जा रहा है। इसका मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण कराने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। एंट्री प्लाजा निर्माण के लिए दिन-रात चौबीसों घंटे कारीगर पत्थरों को तराशने और डिजाइनें बनाने के काम में लगे हुए हैं।
सुनने को मिलेगा रंगीन लाइटों के बीच धार्मिक संगीत
इस एंट्री प्लाजा में विशाल कोरिडोर बनाया जा रहा है जहां पर रंगीन लाइटों के बीच धार्मिक संगीत सुनने को मिलेगा। साथ ही एक ओपन थिएटर भी बनाया जा रहा है। ब्रह्मा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को संगीत में आरती सुनने को मिलेगी। उन्हें एक विश्राम करने की पर्याप्त जगह भी मिल जाएगी।
लाल पत्थरों का इस्तेमाल
भरतपुर के पास बंसी पहाड़ के लाल रंग के पत्थरों से इस एंट्री प्लाजा को तराशने का काम तेज गति से किया जा रहा है। उजाड़ से दिखने वाले बगीचे का रंग रुप ही बदल गया है। अब यहां चारों तरफ सुंदर-सुंदर पत्थर लगे हुए हैं। विशाल एंट्री प्लाजा निर्माण के साथ ही ब्रह्मा मंदिर का धार्मिक स्वरूप ही बदल जाएगा।
मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाना है लोकार्पण
अजमेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर गौरव गोयल एवं पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक के अथक प्रयासों के कारण विशाल एंट्री प्लाजा निर्माण अपने अंतिम चरण में चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक से बातचीत करने पर उनका कहना है कि प्लाजा का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाना है इसकी तैयारियां एवं प्रयास किए जा रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.