scriptगुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों की समस्याओं पर भरी हुंकार | Brainstorming on quality teaching, full of teachers' problems | Patrika News

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों की समस्याओं पर भरी हुंकार

locationअजमेरPublished: Dec 01, 2021 09:59:08 pm

Submitted by:

CP

शैक्षिक संगठनों के जिला स्तरीय सम्मेलन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों की समस्याओं पर भरी हुंकार

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों की समस्याओं पर भरी हुंकार

अजमेर. सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ, शिक्षक हितों पर चर्चा की गई। शिक्षकों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने से विभिन्न मु²ों पर हुंकार भरी गई। जिला स्तर पर विभिन्न समस्याओं, कोविड के बाद ऑफलाइन व ऑनलाइन कक्षाओं के साथ बदले माहौल में विद्यार्थियों के मानसिक व बौद्धिक विकास को लेकर संगठन पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने संबोधित किया।
राज. शिक्षक संघ राष्ट्रीय

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय सम्मेलन साईं बाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम ब्रजलता हाडा रही, अध्यक्षता भंवर सिंह पलाड़ा ने की। मुख्य वक्ता अनादि सरस्वती, विशिष्ट अतिथि प्रदेश पर्यवेक्षक रुपाराम रलिया, पार्षद हेमलता खत्री रही। मुख्य वक्ता अनादि ने कहा कि शिक्षक वास्तव में धन्य है वह बच्चों का माता, पिता दोनों होता है। पलाड़ा ने शिक्षकों के लिए हमेशा साथ देने के लिए कहा तथा जब भी किसी शिक्षक को वह समस्या होगी वह उनका साथ देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। जिला संगठन मंत्री दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने स्वागत भाषण दिया। प्रदेश पर्यवेक्षक रुपाराम रेलिया, ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह राठौड़ ने आभार जताया। कार्यकरम में अर्जुन खटीक सभाध्यक्ष नारायण लाल चौधरी, ताराचंद प्रजापति, चंद्र शेखर शर्म, प्रीति शर्मा, शालिनी निगम, उषा जोशी, महेश चोटरानी, भगवान सिंह गौड़, महेश शर्मा, उमेश यादव, अभय सिंह पवार, विक्रम घटाला आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
राज. शिक्षक संघ राधाकृष्णन

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन व राधाकृष्णन शिक्षिका सेना का संयुक्त अधिवेशन जवाहर रंगमंच में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता ने शिक्षक समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर राज्य सरकार तक इन्हें पहुंचाने, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री तक जायज बातों को पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है, वे सदैव शिक्षकों के साथ हैं। प्रदेश मुख्य संरक्षक मेघ सिंह चौहान, प्रदेश सभाअध्यक्ष नारायण सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष खेमराज मीणा, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री जितेंद्र जोशी, दिनेश चन्द्र यादव मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह शेखावत ने प्रतिवेदन पढ़ा। प्रदेश महामंत्री श्री अमिताभ सनाढ्य, शिक्षिका सेना की जिला संयोजिका सलमा खान, प्रदेश संयोजिका शिक्षिका सेना सुनीता भाटी ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं गैर शैक्षणिक कार्यों के साथ शिक्षकों की अनेक मांगों को रखा। राज्य कर्मचारियों को चुनाव लडऩे की अनुमति सेवारत रहते हुए राज्य सरकार द्वारा दी जाए यह मांग भी आज सम्मेलन में उठी।
राज. शिक्षा सेवा परिषद ‘रेसाÓ

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) जिला इकाई अजमेर का जिला अधिवेशन राउमा विद्यालय तोपदड़ा के सभागार में संयुक्तनिदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार जाटव के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि एडीपीसी समसा अजय कुमार गुप्ता एवं एडीईओ वीणा अग्रावत रहीं।
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम

अजमेर. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन सोमवार को आदर्श नगर स्थित शुक्ला गार्डन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंवर सिंह पलाड़ा रहे। अध्यक्षता हेमंत भाटी ने की। विशिष्ट अतिथि हेमंत मिश्रा व सोहन चीता रहे। जिला अध्यक्ष रामलाल शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। भगवत डांगी ने आभार जताया। संचालन समीक्षा वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गौड़ रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो