
rsrtc
अजमेर. रेलवे स्टेशन की तरह ही अब अजमेर के केन्द्रीय बस स्टैंड cbs पर भी यात्री Bus passengers मशीन के जरिए टिकट tickets ले सकेंगे। इसके लिए बस स्टैंड पर गुरुवार को ई-मित्र e-mitra plus प्लस कियोस्क स्थापित की गई। यात्री को टिकट विंडो की लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। इसके जरिए यात्री टिकट लिए जा सकेंगे। टिकट के लिए भुगतान डिजिटल व ऑफ लाइन दोनों ही माध्यम से किया जा सकेगा। टिकट जारी करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने राजस्थान पथ परिवहन निगम के 50 डिपो पर ई-मित्र प्लस लगाने की योजना बनाई है। राजस्थान पथ परिवहन मुख्यालय ने इसके लिए दो ई-मित्र प्लस मशीनें अजमेर भेजी थीं। गुरुवार को इन मशीनों को बस स्टैंड पर स्थापित किया गया।
कर्मचारियों को प्रशिक्षण जल्द
एक मशीन को जयपुर प्लेटफार्म पर इंक्वायरी विंडो के पास जबकि दूसरी मशीन को जोधपुर प्लेटफार्म पर इंक्वायरी के पास लगाया गया है। ठेकेदार के कर्मचारी जल्द ही रोडवेज कर्मचारियों को इन मशीनों का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद कर्मचारी यात्रियों को इसके लिए जागरूक करेंगे। यह मशीन शुक्रवार को सुबह ११ बजे से संचालित होगी।
फार्म भरने, प्रवेश पत्र निकालने की सुविधा
परीक्षा देने के लिए जा रहे परीक्षार्थी यदि अपना प्रवेश पत्र भूल गए हों तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस स्टैंड पर ही उन्हें इस मशीन के जरिए प्रवेश पत्र निकालने की सुविधा भी मिल जाएगी। यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा के ऑन लाइन फार्म भरना चाहता है तो यह सुविधा भी इस मशीन के जरिए उपलब्ध होगी। बस स्टैंड पर यात्री कभी भी इस मशीन के जरिए सभी सरकारी दस्तावेजों यथा आधार, भामाशाह, मूल निवास, जाति आदि प्रमाण पत्र का प्रिंट निकाला सकेगा।
बिल भी जमा करवा सकेंगे
इस मशीन के जरिए सभी प्रकार के बिल जमा करवाए जा सकेंगे। यदि मोबाइल फोन का रिचार्ज खत्म हो गया हो तो मोबाइल फोन का रिचार्ज करवाया जा सकेगा। सभी तरह के बिल भरना, ई-मित्र द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य किए जा सकेंगे। मशीन पांच साल के स्थापित की गई हैं। इसकी तीन साल की वारंटी है।
Published on:
3 Jan 2020, 7:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.