scriptमंत्री विश्वेन्द्र सिंह पहुंचे दरगाह, गहलोत-पायलट की चादर पेश | Cabinet minister vishvendra singh visit ajmer dargah | Patrika News

मंत्री विश्वेन्द्र सिंह पहुंचे दरगाह, गहलोत-पायलट की चादर पेश

locationअजमेरPublished: Dec 26, 2018 06:45:59 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

vishvendra singh visit dargah

vishvendra singh visit dargah

अजमेर.

केबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से मजार शरीफ पर चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी।
केबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मजार शरीफ पर मखमली चादर और गुलाब के फूल पेश किए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि गरीब नवाज की दरगाह में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की तरफ से चादर पेश की है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार जनहित की नीतियों पर कामकाज करेगी। इस दौरान विश्वेन्द्र सिंह की दस्तारबंदी की गई। उन्होंने तबर्रुक भेंट किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड के प्रदेश संयुक्त मंत्री सैय्यद इमरान चिश्ती और शहनाज़ आलम मौजूद थे। केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को खादिम सैय्यद मुकद्दस मोईनी ने जियारत कराई।
दरगाह में हुई दुआ
मेघालय की कोयला की खदान में फंसे 13 मजदूरों की जिंदगी के लिए गरीब नवाज की दरगाह स्थित शाहजहांनी मस्जिद में दुआ की गई। इस दौरान खादिम और जायरीन मौजूद रहे। उन्होंने मेघालय खदान में फंसे 13 मजदूरों को जल्द राहत मिलने और उन्हें बचाने की दुआ की। खादिम सैय्यद इमरान चिश्ती की अगुवाई में राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ता और अन्य मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो