scriptपिस्तौल की नोक पर लूटी अद्र्धसैनिक बल के जवान की कार | Car of paramilitary force looted on pistol tip | Patrika News

पिस्तौल की नोक पर लूटी अद्र्धसैनिक बल के जवान की कार

locationअजमेरPublished: Aug 08, 2020 10:25:14 pm

Submitted by:

suresh bharti

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नियुक्त जवान इन दिनों छुट्टियों पर आया है,सिधमुख से अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर वापस लौटते समय लुटी कार

पिस्तौल की नोक पर लूटी अद्र्धसैनिक बल के जवान की कार

पिस्तौल की नोक पर लूटी अद्र्धसैनिक बल के जवान की कार

अजमेर/चूरू. अपराध नए-नए किस्म के होने लगे हैं। अब तो बदमाश फौजी को भी नहीं छोड़ रहे। चूरू जिले के सिधमुख-दयावठ मार्ग पर पिस्तौल की नोक पर अद्र्धसैनिक बल के जवान की कार लूटने का मामला सामने आया है। यह जवान छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पोस्टिंग है। घटना शनिवार दोपहर की है।
पुलिस के अनुसार तारानगर तहसील के गांव भाड़ंग निवासी महेन्द्र सहारण कार से सिधमुख अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। जो शनिवार सुबह कार लेकर वापस गांव के लिए निकला। सैनिक दयावठ-बिरमी मार्ग पर जा रहा था। तभी पीछे से एक कार ने आकर जवान की कार के आगे लगाकर उसे रोक लिया। कार में से सवार पांच लोगों ने पिस्तौल की नोक पर कार लेकर फरार हो गए।
कार में नकदी व जरूरी कागजात

पीडि़त ने बताया कि उसकी कार में जरूरी कागजात, दस हजार रुपए भी थे। कार लुटेरे हरियाणा की भाषा बोल रहे थे। आनन-फानन में हुई घटना से जवान हड़बड़ा सा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अद्र्धसैनिक बल के जवान से मामले की जानकारी ली।
पुलिस टीम हरियाणा भेजी

पीडि़त जवान १५ जुलाई से अवकाश पर है। थानाधिकारी कृष्णकुमार कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं। इस संबंध में सिधमुख थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा की तरफ पुलिस दल भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो