scriptनेवी अफसर मुंबई और किराएदार गया था सीकर, सूने घर से लाखों के गहने चोरी | Cash and jewelery stolen from the house | Patrika News

नेवी अफसर मुंबई और किराएदार गया था सीकर, सूने घर से लाखों के गहने चोरी

locationअजमेरPublished: Mar 05, 2021 12:27:59 am

Submitted by:

suresh bharti

पड़ोसी ने घर के मुख्य गेट का टूटा कुंदा देखकर मकान मालिक को किया सूचित, सूना घर देखकर चोरों ने इत्मीनान से वारदात को दिया अंजाम,पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी

नेवी अफसर मुंबई और किराएदार गया था सीकर, सूने घर से लाखों के गहने चोरी

नेवी अफसर मुंबई और किराएदार गया था सीकर, सूने घर से लाखों के गहने चोरी

झुंझुनूं. यहां नेवी अफसर के घर लाखों रुपए के कीमती जेवरातों की चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात के समय मकान मालिक मुंबई तथा किराऐदार सीकर गया हुआ था। पीछे से सूने घर में चोरों ने मुख्य गेट से प्रवेश कर कमरों के कुंदे तोड़े।
चोरी हुए सामानों की अनुमानित कीमत 10 से15 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार गिडानिया हाल वार्ड नं. 31, विकासनगर निवासी मनोहरलाल शर्मा ने रिपोर्टमें बताया कि 16 फरवरी 2021 को वह अपने पुत्र कपिल शर्मा, जो कि मुंबई में मर्चेंट नेवी में कार्यरत है, उसके पास चला गया। पीछे से घर में किराएदार सीकर निवासी सुभाषचंद्र अपने परिवार के साथ रह रहा था। जो पिता का निधन होने के चलते अपने परिवार के साथ 20 फरवरी 21 को सीकर चला गया। पीछे घर की सार-संभाल आस-पड़ौस के लोग कर रहे थे।
पड़ोसी ने देखा टूटा कुंदा

इस बीच पड़ौसी शेखपुरा हाल विकासनगर निवासी संजय कुमार ने बुधवार को घर के गेट का कुंदा टूटा देखा। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी कुंदे टूटे हुए थे। पड़ौसी संजय ने घर मालिक मनोहरलाल को सूचना दी। गुरुवार को घर का मालिक चिड़ावा पहुंचा। पीडि़त मनोहरलाल ने बताया कि चोरों ने घर के अलग-अलग कमरों के कुंदे उखाडक़र सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। उधर, पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घर से यह सामान हुआ पार
पीडि़त मनोहर के घर से चोरों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए। चोरों ने छह जोड़ी चांदी की पायजेब, 10 चांदी के सिक्के, चार कानों की जोड़ी, चार चांदी के कड़े, एक गले का सोने का सेट, एक सोने का मंगलसूत्र, आठ सोने की अंगुठी, एक महंगी घड़ी, तीन सोने की चेन, 20 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए।
नकदी और गहने ही चुराए
चोरों ने घर से केवल नकदी और गहने ही पार किए। वारदात को दो-तीन से ज्यादा लोगों ने अंजाम दिया। कमरों में बिखरे सामान को देखकर लग रहा है कि चोरों ने घंटों तक घर में रहकर प्रत्येक सामान की जांच-पड़ताल और तलाशी की। जिसके बाद गहने और नकदी को ही चुराया। चोरों ने घर में रखे कीमत कपड़ों को चोरी नहीं किया।

ट्रेंडिंग वीडियो