scriptआईआईएम हॉस्टल में घुसे 3 बदमाशों ने लड़की को दबोचा, गार्ड को पत्थर मारकर किया घायल, गार्ड ने एक को पकड़ा | Miscreants entered in iim hostel, guard caught one, udaipur | Patrika News

आईआईएम हॉस्टल में घुसे 3 बदमाशों ने लड़की को दबोचा, गार्ड को पत्थर मारकर किया घायल, गार्ड ने एक को पकड़ा

locationउदयपुरPublished: Nov 01, 2016 02:38:00 pm

Submitted by:

madhulika singh

हॉस्टल में घुस 3 बदमाश लड़कों ने एक लड़की से उसकी चेन छीनने की कोशिश की, इसमें वे सफल ना हो सके तो फोन छीन भागे।

 injured guard

injured guard

सुखाडिय़ा विवि कैम्पस में संचालित आईआईएम-यू लॉ हॉस्टल में पहली बार ऐसी घटना हुई है जिससे यहां पढऩे वाली छात्राएं सकते में आ गईं। कैम्पस में घुस 3 बदमाश लड़कों ने एक लड़की से उसकी चेन छीनने की कोशिश की, इसमें वे सफल ना हो सके तो फोन छीन भागे। लड़की के चिल्लाने पर गार्ड ने भागते 3 बदमाशों में से एक बदमाश को पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। इसमें गार्ड घायल हो गया।
READ MORE: नशीली दवा का कारोबार 1500 करोड़ तक पहुंचने की आशंका, 7 अधिकारी व कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, आईआईएम कैम्पस के लॉ हॉस्टल में सोमवार 3 बदमाश घुस गए। उन्होंने मैस से खाना खाकर हॉस्टल लौट रही एक लड़की को अचानक दबोच लिया और उसके गले से चेन छीनने की कोशिश की। लड़की ने चेन कस कर पकड़ ली तब वे उसके हाथ से मोबाइल छीन भागे। इस दौरान लड़की के चिल्लाने पर गार्ड प्रभु कुलमी ने लड़कों को देख लिया और उन्हें पकडऩे दौड़ा। गार्ड ने एक लड़के को पकड़ लिया तब लड़के ने खुद को छुड़ाने के लिए गार्ड को पत्थर मारक र घायल कर दिया। इससे गार्ड खून से लथपथ हो गया फिर भी गार्ड ने उसे नहीं छोड़ा और अन्य लोगों को आवाज लगाई। 
READ MORE: सर्दी शुरू होने पर आई पंखे बेचने की याद, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ई-मित्रों संचालकों से कहा पंखे के ऑर्डर दीजिए

बाद में पकड़े गए लड़के को पुलिस को सौंप दिया गया। प्रतापनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़के के पास से मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। इस घटना से आईआईएम हॉस्टल में रहने वाली लड़कियां सकते में आ गईं हैं। गौरतलब है कि यह ऐसी पहली घटना है जब आईआईएम हॉस्टल में बदमाश घुस गए और लूट का प्रयास किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो