script

कुशलक्षेम पूछने को बनाए दिनचर्या का हिस्सा – चंद्रशेखर

locationअजमेरPublished: Feb 19, 2021 11:35:33 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने धौलपुर भाजपा पदाधिकारियों एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनों से मिलने एवं उनकी कुशलक्षेम पूछने को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए।

कुशलक्षेम पूछने को बनाए  दिनचर्या का हिस्सा - चंद्रशेखर

कुशलक्षेम पूछने को बनाए दिनचर्या का हिस्सा – चंद्रशेखर

धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने धौलपुर भाजपा पदाधिकारियों एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनों से मिलने एवं उनकी कुशलक्षेम पूछने को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए।
चंद्रशेखर धौलपुर प्रवास के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों से विशेष संवाद सत्र में बातचीत कर रहे थे, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के निरंतर सक्रिय बनाए रखने के लिए हमें विशेष संपर्क अभियान चलाना होगा। वार्ता, प्रवास कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के कार्यक्रम को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर कार्य करना होगा। तभी खुद भी अपनों का ध्यान रखने वाले सर्वश्रेष्ठ नागरिक भी बन सकते हैं।
संवाद के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से महीने में होने वाले प्रवास, कार्यकर्ताओं की बैठक की जानकारी के साथ समस्याओं के समाधान, कार्यकर्ताओं की परेशानियों का निराकरण, क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी सहित केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपने दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया। विशेष संपर्क अभियान के माध्यम से सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में कार्य करते हुए शिक्षा, कला, साहित्य, चिकित्सा एवं विज्ञान आदि के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले नागरिकों से ना केवल संपर्क कर सकते हैं, बल्कि उनसे तमाम जानकारी हासिल कर संवाद के माध्यम से हम अपने समाज को लाभान्वित भी कर सकते हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, क्षेत्रीय सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, पूर्व जिला प्रमुख किशन चंद शर्मा, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुखराम कोली, पूर्व विधायक रानी सलोटिया, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो