बातों में उलझाकर दो महिलाओं से नकदी व जेवरात ठगे, बेहोश कर हुए फरार
निहालगंज थाने में मामला दर्ज , शादी समारोह से लौटी थी महिलाएं
ग्वालियर से शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार दोपहर धौलपुर लौटी दो महिलाओं ने ठगों ने झांसा देकर जेवरात व नकदी ऐंठ ली। बाद में महिलाओं को छोड़ गए। स्थानीय लोगों तथा यातायातकर्मियों ने दोनों महिलाओं को निहालगंज थाने पहुंचाया, जहां अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अजमेर
Published: February 21, 2022 01:30:54 am
धौलपुर. ग्वालियर से शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार दोपहर धौलपुर लौटी दो महिलाओं ने ठगों ने झांसा देकर जेवरात व नकदी ऐंठ ली। बाद में महिलाओं को छोड़ गए। स्थानीय लोगों तथा यातायातकर्मियों ने दोनों महिलाओं को निहालगंज थाने पहुंचाया, जहां अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार रामा (४०) पत्नी संजू बड़ई निवासी पहाड़ी मरैना थाना दिहोली धौलपुर ने बताया है कि वह अपनी छोटी बहन रजनी निवासी महासुख का नगला खेरागढ़ आगरा के साथ ग्वालियर में एक शादी समारोह से शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे धौलपुर बस स्टैंड पर आ गई। यहां से पैदल-पैदल राजाखेड़ा बाइपास के लिए जाने लगी, तभी रास्ते में आरएसी लाइन के मुख्य गेट के पास 2 लोग मिले। उन्होंने बातों में उलझा लिया और उनको साथ कायस्थपाड़ा मोहल्ले में होकर संतर रोड तक साथ ले गए। फिर हाईवे पर स्थित दर्शन प्लाजा के बगल से करीब आधे घंटे बैठाया। इसके बाद वे गोशाला कॉलोनी की तरफ मंडी तक लेकर गए। करीब 4 घंटे के अंतराल में ही उन्होंने बातों में ऐसा उलझाया कि दोनों बहिनों ने खुद अपने सोने के जेवर उतारकर उनके रुमाल में रख दिए। उन्होंने रुमाल की गांठ लगा दी। जिसमें रामा ने अपने कानों की झुमकी, मंगलसूत्र, एक अंगूठी एवं एक हजार रुपए तथा उसकी छोटी बहन रजनी ने कानों की झुमकी, मंगलसूत्र, 3 अंगूठी और 1500 रुपए खुद अपने हाथों से उनके रुमाल में रख दिए। जिसके बाद ठगों ने महिलाओं को एक रुमाल में कुछ बांधकर दे दिया, जो बाद में खोला तो उसमें पत्थर निकले। वहीं ठगों ने महिलाओं को एक पर्स भी दिया। जिसमें एक 50 रुपए का नोट निकला। इसके बाद दोनों ठग महिलाओं को बेहोश कर फरार हो गए। जब शाम करीब 6.45 बजे महिलाओं को होश आया तो राहगीरों तथा बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी ने उन्हें ऑटो में निहालगंज थाने पहुंचाया। जहां पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CRIME IN BHOPAL : व्यापारी से 74 हजार की ठगी, युवती ने किया आत्मदाह
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
