script

Christmas 2021: होगी मिडनाइट प्रेयर, जीसस क्राइस्ट का करेंगे वेलकम

locationअजमेरPublished: Dec 24, 2021 05:44:12 pm

Submitted by:

raktim tiwari

लोग जीसस क्राइस्ट के जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे। चर्च में घडिय़ाल और म्यूजिक बजाया जाएगा।

midnight prayer in church

midnight prayer in church

अजमेर.

मसीह धर्मावलंबियों के पर्व क्रिसमस पर कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शुक्रवार को विभिन्न चर्च में मिडनाइट प्रेयर और अन्य रस्में होंगी। रात 12 बजे जैसे ही 25 दिसंबर तारीख आएगी, लाइट बंद कर लोग जीसस क्राइस्ट के जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे। चर्च में घडिय़ाल और म्यूजिक बजाया जाएगा। शहर में कई जगह आतिशबाजी की जाएगी। शनिवार को क्रिसमस मनाया जाएगा। इसके साथ नए साल तक कई कार्यक्रम चलेंगे। लेकिन ओमिक्रॉन वायरस के खतरे को देखते हुए काफी एहतियात बरतनी होंगी।
शहर में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धर्मालंबियों के बरसों पुराने चर्च बने हुए हैं। चर्च के तत्वावधान में हर साल क्रिसमस पूर्व और इसके बाद तक धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। शहर के कई इलाकों में कार्यक्रम जारी हैं। कई घरों-चर्च में क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे हैं। धर्मावलम्बी बड़ा स्टार, उपहार, फर्रियों और लाइटों से सजावट करने में व्यस्त हैं।
यूं चलेंगे कार्यक्रम (24 दिसंबर से 1 जनवरी)
– वर्शिप, मिडनाइट सर्विस, विशेष क्रिसमस मास
-नृत्य, गायन और अन्य प्रतियोगिता
-संडे स्कूल का सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइबिल स्किट
-बैप्टिज्म (बच्चों का नामकरण संस्कार)
-क्रिसमस-वॉच नाइट सर्विस
-विशेष न्यू ईयर सर्विस और मिस्सा रस्म
https://www.dailymotion.com/embed/video/x86ja5q
स्थापत्य शैली और सुंदरता के लिए मशहूर अजमेर के चर्च

अजमेर. ब्रिटिशकाल से अजमेर मसीह धर्मावलंबियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धर्मालम्बी दशकों से विभिन्न क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। शहर में शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में मसीह धर्मावलंबियों ने अहम योगदान दिया है। शहर में बने चर्च अपनी स्थापत्य शैली और सुंदरता लिए काफी मशहूर हैं। इनमें फे्रंच-रोमन और एंग्लो इंडियन निर्माण शैली दिखाई देती है।
इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च

सेंट एन्सलम्स स्कूल स्थित इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च अपनी स्थापत्य कला और भव्यता के लिए मशहूर है। कैथोलिक धर्मावलंबी प्रतिवर्ष क्रिसमस और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इसकी भीतरी डिजाइन, संगमरमर का फर्श, फानूस और अन्य सामग्री नायाब है। इसी सटे भवन में डॉयसिस ऑफ अजमेर के बिशप का निवास है। अजमेर डायसिस की कमान अब तक बिशप कैमाउन्ट, बिशप पायस, बिशप गुइडो, बिशप लियो डिमेलो, बिशप इग्नेशियस मेनेजेस संभाल चुके हैं। अभी बिशप पायस थॉमस डिसूजा हैं।
रॉबसन मेमोरियल चर्च

आगरा गेट स्थित रॉबसन मेमोरियल चर्च भी अपनी उत्कृष्ट शैली के लिए मशहूर है। यह चर्च सौ साल भी पुराना है। यह चर्च ऑफ नॉर्दन इंडिया (सीएनआई) के अधीन है। साथ ही अजमेर के केंद्र बिंदू (जीरो पॉइंट) पर स्थित है। अजमेर की सही मायने में दूरियां आगरा गेट स्थित चर्च से ही मापी जाती हैं। चर्च में प्रोटेस्टेंट धर्मावलंबी क्रिसमस और अन्य समारोह पर कार्यक्रम करते हैं।
सेंटीनेरी मेथॉडिस्ट चर्च

जयपुर रोड पर सेंटीनेरी मेथॉडिस्ट चर्च भी सौ साल से ज्यादा पुराना है। यह चर्च अपनी बनावट और आंतरिक साज-सज्जा के लिए मशहूर है। यहां भी क्रिसमस, गुड फ्राइडे और अन्य मौकों पर कार्यक्रम होते हैं। प्रत्येक रविवार को मसीह धर्मावलंबी संडे मास के लिए आते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो