scriptCongress Agitation: जनता ने चुनी है सरकार, भाजपा तुली गिराने में | Congress Agitation: Bjp turn down govt, involve in horse trading | Patrika News

Congress Agitation: जनता ने चुनी है सरकार, भाजपा तुली गिराने में

locationअजमेरPublished: Aug 10, 2020 07:40:14 am

Submitted by:

raktim tiwari

केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी और अन्य संस्थानों के दुरुपयोग से पीछे नहीं हट रही। कांग्रेस पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

congress agitation

congress agitation

अजमेर.

शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने लोकतंत्र बचाओ तिरंगा पदयात्रा निकाली। सेवादल पदाधिकारियों ने भाजपा पर राज्य की चुनी हुई सरकार को गिराने का आरोप लगाते प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम सिटी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
शहर जिला कांग्रेस सेवादल के निवर्तमान जिला मुख्य संगठक देशराज मेहरा, पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, द्रोपदी कोली सहित कई कार्यकर्ता डाक बंगले से लोकतंत्र बचाओ तिरंगा पदयात्रा लेकर निकले। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर नारेजबाजी और प्रदर्शन किया। इससे पहले पदयात्रा को पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती और डॉ. राजकुमार जयपाल ने रवाना किया।
भाजपा कर रही खरीद-फरोख्त
निवर्तमान सेवादल जिला मुख्य संगठक मेहरा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराने पर तुली है। कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, मणिपुर में सरकारों को गिराया गया। अब राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है। केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी और अन्य संस्थानों के दुरुपयोग से पीछे नहीं हट रही। कांग्रेस पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।
सुबह से भिगो रही फुहारें, सड़कों पर बहा पानी

अजमेर. घनघोर घटाएं सोमवार सुबह से मेहरबान हैं। शहर में दोपहर तक रुक-रुकर फुहारों का दौर जारी है। कई जगह सड़कों और नालों में पानी बह गया है। बरसात के कारण मौसम खुशगवार बना हुआ है। शहर में सुबह 6.30 बजे तक 2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।
घनघोर बादलों ने सुबह 4.30 बजे टपका-टपकी का दौर शुरू किया। कभी तेज बौछारें पड़ी तो कभी फुहारें का दौर जारी है। शहर के वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड,आगरा गेट, नसीराबाद रोड, धौलाभाटा, जयपुर रोड, आदर्श नगर, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में बरसात हुई।
सड़कों पर बहा पानी
आनासागर लिंक रोड, सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, केसरगंज, रामगंज, मदार गेट, स्टेशन रोड पर बरसात हुई। सड़कों, नालों में पानी बहता दिखा। लगातार रुक-रुक कर फुहारें गिर रही हैं। कायड़ रोड, घूघरा, जयपुर रोड और अन्य इलाकों में भी बरसात ने भिगोया। मौसम विभाग ने 1 जून से अब तक 299.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो