script

Congress: पीएम मोदी मांगे बेरोजगारी और आर्थिक नुकसान के लिए माफी

locationअजमेरPublished: May 31, 2020 09:18:51 am

Submitted by:

raktim tiwari

कोरोना की आड़ में सरकार को नाकामियां छुपाने का अवसर मिल गया है।

congress critisize PM

congress critisize PM

अजमेर.

पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बेरोजगारी और आर्थिक नुकसान के लिए माफी मांगने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सरकार के एक साल के कामकाज पर प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर पीठ थपथपाई है। जबकि बीते एक साल में बढ़ती बेरोजग़ारी, घटती नौकरियों, गिरती अर्थव्यवस्था से देश पिछड़ चुका है। सरकारी परिसंपत्ति व नवरत्न कंपनियो को बेचना जारी है। शिक्षित बेरोजग़ार डिग्रियां लेकर घूम रहे हैं। कारख़ाने मज़दूरों को बेरोजग़ार कर रहे हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर और लोग परेशान हो रहे हैं।
लगाते हैं राजनीति का आरोप
विपक्ष प्रश्न करता है तो उस पर राजनीति करने का आरोप लगा दिया जाता है। जबकि विपक्ष का दायित्व जनविरोधी फ़ैसलों को उजागर करना और सरकार को व्यवहारिक जानकारी देना है। किसान, खेत मज़दूर और छोटे व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। देश को आर्थिक रूप से सशक्त होने में कई साल लगेंगे। कोरोना की आड़ में सरकार को नाकामियां छुपाने का अवसर मिल गया है। सरकार को आत्म मुग्ध होने के बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए।
केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से पिछड़ा देश

अजमेर. शहर जिला कांग्रेस ने मोदी सरकार 2.0 को विफलताओं का पिटारा बताया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि देश में बेराजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट तेजी से बढ़ रहाहै। मोदी सरकार कीआर्थिक नीतियों के परिणाम सबके सामने है। देश में किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उत्पादन, निर्यात, निवेश में लगातार कमी आ रही है। देश की विकास दर 11 साल में सबसे कम है। संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं।
कोरोनाकाल की आर्थिक तंगी से उपजे अवसाद के कारण युवा आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार की असंवेदनशीलता व दिशाहीन नीतियों से आर्थिक स्थिति डांवाडोल है। भाजपा सरकार को 1 वर्ष की नाकामियों का ढोल पीटने के बजाय देश की तरक्की पर ध्यान देना चाहिए। विपिन बेसिल, अंकुर त्यागी, श्याम प्रजापति,महेश चौहान, कैलाश कोमल, सोनल मोर्य, ईश्वर टहलियानी, दयानंद चतुर्वेदी और अन्य ने भी सरकार के कामकाज को विफल बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो