scriptप्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रसियों ने किया प्रदर्शन | congressmen protest against Priyanka Gandhi's arrest | Patrika News

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रसियों ने किया प्रदर्शन

locationअजमेरPublished: Jul 19, 2019 07:52:50 pm

Submitted by:

ANIL KUMAR

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने इसे योगी आदित्यनाथ सरकार का तानाशाही रवैया बताया। कांग्रेसी दोपहर चार बजे बाबूमोहल्ला स्थित कांग्रेस कार्यालय से शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में जुलूस के रुप में मार्टिडल ब्रिज से होते हुए स्टेशन रोड पहुंचे।

congressmen-protest-against-priyanka-gandhi-s-arrest

प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया।

अजमेर. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार (Priyanka Gandhi’s arrest) करने के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन (congressmen protest ) किया गया। कांग्रेस ने इसे योगी आदित्यनाथ सरकार का तानाशाही रवैया बताया।
कांग्रेसी दोपहर चार बजे बाबूमोहल्ला स्थित कांग्रेस कार्यालय से शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में जुलूस के रुप में मार्टिडल ब्रिज से होते हुए स्टेशन रोड पहुंचे। वहां उन्होने योगी सरकार सहित भाजपा के खिलाफ नारेबाजी (congressmen protest ) कर रोष व्यक्त किया। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी किसानों के परिवारों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi’s arrest) को न मिलने देना सत्ता का विवेकहीन प्रदर्शन है और यह यूपी में बीजेपी सरकार की बढ़ती असुरक्षा की भावना को दर्शाता है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि यूपी की योगी सरकार द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi’s arrest) को सोनभद्र जाने से जबरन रोकना लोकशाही का अपमान है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए दृढ संकल्पित हैं और भाजपा सरकार के इन ओछे हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।
इस अवसर पर प्रवक्ता मुज्जफर भारती, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, सबा खान, महेश ओझा, प्रताप यादव, कुलदीप कपूर, भागचंद भाया, विजय नागोरा,नोरत गुर्जर, सुकेश काकरिया, रश्मि हिंगोरानी, शिव बंसल, विपिन बेसिल, अंकुर त्यागी, इमरान सिद्दीकी, राजकुमार तुलसियानी, सुनील लारा, संगीता गुर्जर,दीपा परवानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो