अजमेर

चीन से अजमेर पहुंचे कोरोना संदिग्ध

Corona news : चीन से आए लौटे तीन युवक-युवतियों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें एक युवक चीन में व्यापार करता है वहीं एक नवदम्पती हनीमून मनाकर लौटे हैं।

अजमेरFeb 02, 2020 / 07:01 pm

युगलेश कुमार शर्मा

चीन से अजमेर पहुंचे कोरोना संदिग्ध

अजमेर. राजधानी जयपुर के बाद अजमेर (AJMER) में भी कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला है। चीन से आए किशनगढ़ निवासी एक युवक को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (JLN HOSPITAL) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जांच के लिए स्वाब का नमूना दिल्ली स्थित लैब में भेजा गया है। इसी तरह चीन से हनीमून मनाकर लौटे एक नवदम्पती को कोरोना संदिग्ध मानते हुए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है।
चीन के कुचाऊ में टेक्सटाइल का व्यवसाय कर रहा 25 वर्षीय युवक शनिवार को ही किशनगढ़ में सिंधी कॉलोनी स्थित अपने घर लौटा है। सर्दी, खांसी-जुकाम आदि की शिकायत पर वह शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचा, जहां कोरोना के जैसे लक्षणों को देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने बताया कि युवक को संदिग्ध मानते हुए भर्ती किया गया है। उसे एहतियातन करीब 14 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।
इसी तरह किशनगढ़ निवासी नवदम्पती 25 जनवरी को चीन के शंघाई में हनीमून मनाने के लिए रवाना हुए जहां पहुंचने के बाद उन्हें कोरोना वायरस संबंधी जानकारी मिली तो वे 27 को पुन: भारत (किशनगढ़) लौट आए। नवदम्पती को यहीं भर्ती कर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Home / Ajmer / चीन से अजमेर पहुंचे कोरोना संदिग्ध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.