script#CORONAVIRUS: जेएलएन अस्पताल में 504 बेड की व्यवस्था | #CORONAVIRUSINAJMER | Patrika News

#CORONAVIRUS: जेएलएन अस्पताल में 504 बेड की व्यवस्था

locationअजमेरPublished: Mar 30, 2020 01:17:38 pm

Submitted by:

Preeti

अजमेर में अब तक 5200 होम आइसोलेट व क्वारंटाइन

#CORONAVIRUS: जेएलएन अस्पताल में 504 बेड की व्यवस्था

#CORONAVIRUS: जेएलएन अस्पताल में 504 बेड की व्यवस्था



अजमेर. कोरोना संदिग्ध विदेश व बाहरी राज्यों से आने वाले तथा कोरोना संबंधित लक्षण वाले करीब 5200 लोगों को अभी तक होम आइसोलेट एवं क्वॉरेंटाइन(Home isolate and quarantine) किया गया है। जवाहरलाल अस्पताल की मुख्य परिसर को खाली कर यहां पर क्वारंटाइन के लिए करीब 504 बेड आरक्षित (व्यवस्था)कर ली गई है।
केज्युल्टी परिसर को भी दायरे में ले लिया है। अजमेर शहर एवं जिले भर में आइसोलेट व क्वारंटाइन होने वाले व्यक्तियों व मरीजों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। जेएलएन अस्पताल को पूरी तरह से कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। यहां 504 बेड के बेड आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिए गए हैं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों को भी अधिग्रहित व अवाप्त किया गया। साथ ही किशनगढ,़ ब्यावर, नसीराबाद, पुष्कर ,केकड़ी में भी कई भवनों व अस्पतालों को क्वॉरेंटाइन के लिए अधिगृहित किया गया है।

यह रहेगी व्यवस्था
न्यूरोसर्जरी विभाग में वैकल्पिक कैज्युल्टी की व्यवस्था की गई है। यहीं गंभीर घायल आदि मरीजों की जांच व भर्ती किया जाएगा। इमरजेंसी सर्जरी केस यूरोलॉजी व आर्थोपेडिक विभाग के ऑपरेशन थिएटर में किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो