पत्रिका खबर का असर- अवैध निर्माण पर निगम का चला बुलडोजर
अजमेरPublished: Aug 06, 2022 06:22:49 am
आखिर पड़ाव तिराहे पर सड़क के बीच बनाई गई प्याऊ की ध्वस्त


पत्रिका खबर का असर- अवैध निर्माण पर निगम का चला बुलडोजर
अजमेर. पड़ाव तिराहे पर सड़क के बीच बनाई गई अवैध प्याऊ को आखिर शुक्रवार सुबह नगर निगम के दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। अलसुबह गरजे निगम के बुलडोजर ने न केवल अतिक्रमण को हटाया बल्कि मिनटों में मलबा भी उठा कर साफ कर दिया। निगम दस्ते ने बिना अनुमति निर्माण कार्य करने की चेतावनी भी दी है।