scriptCovid-19 जज्बा : 68 संक्रमित में से 38 सात दिन में ठीक होकर ड्यूटी पर लौटे | covid-19, 68 infected, 38 recovered and returned to duty in seven days | Patrika News

Covid-19 जज्बा : 68 संक्रमित में से 38 सात दिन में ठीक होकर ड्यूटी पर लौटे

locationअजमेरPublished: Jan 22, 2022 03:13:06 am

Submitted by:

manish Singh

जिलेभर के पुलिस थानों में कई पुलिसकर्मी-अधिकारी आए चपेट में, सात दिन क्वारंटीन के बाद 50 फीसदी से ज्यादा जवान ड्यूटी पर लौटे
 

Covid-19 जज्बा : 68 संक्रमित में से 38 सात दिन में ठीक होकर ड्यूटी पर लौटे

अजमेर शहर में जिला पुलिस की ओर से निकाली गई कोविड-१९ जागरूकता रैली

मनीष कुमार सिंह

अजमेर.

कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेसिंग की पालना करवाने वाले पुलिसकर्मी खुद संक्रमण की चपेट में हैं। पहली व दूसरी लहर के मुकाबले महज 18 दिन में अब तक 68 पुलिस अधिकारी व जवान संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि राहत की खबर यह कि आधे से ज्यादा जवान संक्रमण मुक्त होकर पुन: अपनी ड्यूटी पर भी लौट चुके हैं।
कोरोना की तीसरी लहर में संक्रणम की मार फ्रंट लाइन वॉरियर डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ के बाद पुलिस अधिकारी, जवानों को भी झेलनी पड़ी। बीते 18 दिन में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी तो अजमेर शहर समेत जिलेभर में पुलिस थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की सूचनाएं आने लगी। एसपी विकास शर्मा ने कोविड कन्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए जिले के संक्रमित पुलिस अधिकारी व जवानों के इलाज व उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की व्यवस्था बनाई। वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी को जवानों के उपचार व स्वास्थ्य पर निगरानी के लिए भी पाबंद किया।
Covid-19 जज्बा : 68 संक्रमित में से 38 सात दिन में ठीक होकर ड्यूटी पर लौटे
IMAGE CREDIT: वाहिद पठान
सबसे ज्यादा सरवाड़ प्रभावित
पुलिस महकमे में सबसे ज्यादा संक्रमण की मार सरवाड़ थाने को झेलनी पड़ी। यहां 11 से 21 जनवरी तक थानाधिकारी सहित 28 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे नम्बर पर मदनगंज थाना रहा। यहां भी थानाप्रभारी समेत 8 जवान कोरोना पॉजेटिव आ चुके हैं।
सात दिन का क्वारेंटाइन

कोरोना की तीसरी लहर में पुलिस के जवानों को सात दिन का होम क्वारेंटाइन किया गया है। सात दिन घर पर उपचार लेने के बाद उसे आठवें दिन अनिवार्य रूप से आमद करवानी होगी। एसपी विकास शर्मा ने भी कोविड संक्रमित हुए जवानों को आठवें दिन ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं।
Covid-19 जज्बा : 68 संक्रमित में से 38 सात दिन में ठीक होकर ड्यूटी पर लौटे
कहां, कितने पुलिसकर्मी संक्रमित
अजमेर जिले में पुलिस में सबसे ज्यादा पुलिस अधिकारियों व जवानों में संक्रमण सरवाड़ थाने में 28, मदनगंज थाने में 8, रिजर्व पुलिस लाइन में 7 है। इसके अलावा रामगंज, ब्यावर सिटी, ब्यावर सदर, नसीराबाद सिटी व सदर में 2-2 जवान में कोविड-19 का संक्रमण सामने आया है। उसके अलावा केकड़ी शहर, अंराई, डीएसपी शाखा, कन्ट्रोल रूम समेत अन्य में 1-1 जवान व पुलिस अधिकारी संक्रमित पाए गए।
इनका कहना है…
तीसरी लहर में पुलिस के जवान व अधिकारी भी संक्रमित हुए है। अधिकांश स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौट आए है। सात दिन का होम क्वारेंटीन किया गया था। संक्रमित जवानों की ओसीआर व संबंधित सीओ व थानाधिकारी को स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे हैं।
विकास शर्मा, एसपी

Covid-19 जज्बा : 68 संक्रमित में से 38 सात दिन में ठीक होकर ड्यूटी पर लौटे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो