scriptCrime: कैदी के पास ऐसी जगह मिले मोबाइल-सिम, रह जाएंगे आप हैरान | Crime: Mobile and Sim found from hard core prisoner | Patrika News

Crime: कैदी के पास ऐसी जगह मिले मोबाइल-सिम, रह जाएंगे आप हैरान

locationअजमेरPublished: Jul 13, 2020 07:28:38 am

Submitted by:

raktim tiwari

सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

mobile sim in jail

mobile sim in jail

अजमेर.

घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में तलाशी के दौरान हाईकोर कैदी के पास मोबाइल और सिम मिली। कैदी ने अंडरवियर में इन्हें छुपा रखा था। जेल प्रशासन ने सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया ने बताया कि हाई सिक्योरिटी जेल में साप्ताहिक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के वार्ड नंबर एक के बैरक नंबर-1 में तलाशी ली गई। यहां सीकर के दातारामगढ़ तहसील निवासी हार्डकोर बंदी सुभाष बानूड़ा पुत्र बलबीर बानूड़ा के पास एक मोबाइल और सिम मिली। सुभाष ने इन्हें अंडरवियर में छुपा रखा था। जेल प्रशासन ने तत्काल सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
मजबूत किलेबंदी फिर भी पहुंचता सामान
प्रदेश में अजमेर में सबसे मजबूत हाई सिक्योरिटी जेल बनाई गई है। इसमें प्रदेश के कुख्यात अपराधियों को रखा गया है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत है। इसके बावजूद जेल में मोबाइल और अन्य सामान का पहुंचना गंभीर है। मालूम हो कि यहां कई बार मोबाइल और सिम बरामद हो चुके हैं।
पिछले साल सेंट्रल जेल में हुई थी कार्रवाई
सेंट्रल जेल में पिछले साल 20 जुलाई को बंदियों से सुविधा शुल्क वसूली का मामला उजागर हुआ था। इसमें मुख्य जेल प्रहरी अरुण कुमार चौहान, संजय सिंह, जेल प्रहरी प्रधान बाना, नागौर परबतसर पीलवा राबडिय़ा निवासी केसाराम जाट को पकड़ा गया था। इनके अलावा सजायाफ्ता बंदी लौंगिया मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ सन्नी, सागर तेजी और दरगाह बाजार हाल लौंगिया मोहल्ला निवासी प्रवेश उर्फ पोलू को भी पकड़ा गया था।
बस थोड़ा इंतजार, 11.15 बजे निकलेगा बारहवीं कॉमर्स का रिजल्ट

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं कॉमर्स का नतीजा सोमवार को निकलेगा। सुबह 11.15 बजे बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डी. पी. जारोली परिणाम जारी करेंगे। इस बार कॉमर्स में 36 हजार 551 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बोर्ड को 19 मार्च को परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। यह परीक्षाएं 18 से 30 जून तक कराई गई थीं।
विज्ञान वर्ग के परिणाम में हुई थी गिरावट
अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं विज्ञान वर्ग के परिणाम में इस साल गिरावट हुई है। पिछले साल के मुकाबले परिणाम में 0.92 प्रतिशत की गिरावट हुई है। कोराना संक्रमण और लॉकडाउन का परिणाम पर असर दिखाई दिया। लेकिन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन के बूते कई विषयों में सर्वोच्च अंक भी प्राप्त किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो