scriptCrime: फायरिंग और डकैती का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे | Crime: Police arrest culprit in loot case | Patrika News

Crime: फायरिंग और डकैती का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

locationअजमेरPublished: Dec 05, 2019 09:56:13 am

Submitted by:

raktim tiwari

उदयपुर से प्रोडक्शन वारंट से किया रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार। अदालत ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में।

culprit arrest

culprit arrest

अजमेर. रिवॉल्वर से फायरिंग (firing) और डकैती (loot )के आरोपी को रामगंज थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट से उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें

एडीए की लापरवाही से आबाद नहीं हो सकी वर्षों पुरानी पृथ्वीराज नगर व डीडी पुरम

रामगंज थानाधिकारी गोमाराम ने बताया कि नोएडा सेक्टर 122 गौतमबुद्ध नगर निवासी योगेश राय (28) पुत्र गिरधारीलाल और निखिल पुत्र राजकुमार प्रसाद बीती 9 अगस्त को स्वरूपगंज सिरोही से डस्टर कार से रवाना हुए। दोनों को नोएडा (noida) जाना था। 10 अगस्त को करीब 3.30 से 4 बजे के बीच अजमेर में दौराई के निकट चार-पांच लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोपी रिवॉल्वर से फायर किया और कार लेकर फरार हो गए। इस मामले में रामगंज थाना पुलिस में लूट, मारपीट और जान से मारने का मामला दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें

पुष्कर में अब विदेशी पर्यटक कर रहे निश्चेतक का नशे में इस्तेमाल!

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारदात में शामिल चक वन डी छोटी साधुवाली जवाहर नगर श्रीगंगानगर निवासी भोला उर्फ हरियाणवी उर्फ भोलासिंह (24) पुत्र रघुवीर सिंह की पुलिस को तलाश थी। बाद में श्रीगंगानगर पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया। उसे एक अन्य मामले में उदयपुर पुलिस (udaipur police) ने भी गिरप्तार किया। सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल विश्नोई ने आरोपित भोला को उदयपुर कारागार से प्रोडक्शन वारंट से बापर्दा गिरफ्तार किया। इसे बुधवार को अजमेर में अदालत (court) में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस आरोपी की शिनाख्त भी कराएगी।
यह भी पढ़ें

Residents Doctors Strike_ रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल-ओपीडी, आईपीडी (मरीज भर्ती) एवं ऑपरेशन भी घटे

यह चढ़ चुके पहले हत्थे
फायरिंग और लूट की वारदात में 13 अगस्त को पुलिस ने काली टंकी श्मशान के निकट हारून मार्बल प्रताप नगर जोधपुर निवासी मोहम्मद इशाक उर्फ बबलू पुत्र अब्दुल पठान, बडग़ांव आदर्श नगर अजमेर निवासी घनश्याम (25) पुत्र देवी सिंह को गिरफ्तार (arrrest) किया था। शिनाख्त के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस ने आरोपित द्वारा लूटी (loot) गई डस्टर कार बरामद की थी। इस मामले में दयाल सिंह और कुलदीप सिंह की पुलिस को तलाश है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो