scriptCrime : घर में सो रही महिला से छेड़छाड़ ,वह चिल्लाती उससे पहले  झुमके लेकर हो गए फरार, पढ़ें छेड़छाड़ से जुड़ी अन्य खबरें | Crime : Tampering news in ajmer | Patrika News

Crime : घर में सो रही महिला से छेड़छाड़ ,वह चिल्लाती उससे पहले  झुमके लेकर हो गए फरार, पढ़ें छेड़छाड़ से जुड़ी अन्य खबरें

locationअजमेरPublished: Jul 04, 2019 03:08:10 pm

Submitted by:

Preeti

रामगंज थाने में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ व सोने के झुमके छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

Crime : घर में सो रही महिला से छेड़छाड़ ,वह चिल्लाती उससे पहले  झुमके लेकर हो गए फरार, पढ़ें छेड़छाड़ से जुड़ी अन्य खबरें

Crime : घर में सो रही महिला से छेड़छाड़ ,वह चिल्लाती उससे पहले  झुमके लेकर हो गए फरार, पढ़ें छेड़छाड़ से जुड़ी अन्य खबरें

विवाहिता से छेड़छाड़ कर छीने झुमके

अजमेर. रामगंज थाने में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ व सोने के झुमके छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत दी कि मंगलवार सुबह 6 बजे वह अपने घर में सो रही थी तभी मस्तान व सलीम उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते उसके कान को झुमके उतार लिए। वह शोर मचाती उससे पहले आरोपी झुमके लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी।
Read More : अस्पताल में महिला से छेड़छाड़

अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत दी कि वह जवाहरलाल नेहरू अस्पताल आई हुई थी। तभी गौतम नगर गूजरवास निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र अशोक कुमार भी अस्पताल आया। आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौच की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी।
Read More : छेड़छाड़ कर निकाले पैसे
अजमेर. सरकारी स्कूल की महिला सहायक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार खरेखड़ी स्कूल में तैनात महिला सहायक ने शिकायत दी कि 2 जुलाई सुबह साढ़े 11 बजे मुरली सोनी उससे मिलने स्कूल में आया। आरोपी ने उसके पर्स से रुपए निकालते हुए बदसलूकी की। प्रकरण में अनुसंधान उप निरीक्षक प्रीति रत्नू कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो