एक करोड़ से ज्यादा की देनदारी
व्यापारी अखिल गोयल ने बताया कि विनोद उत्तमचंदानी पर बाजार में करीब एक करोड़ रुपए की देनदारी है। उनके साढ़े पांच लाख रुपए से ज्यादा बकाया है। उन्होंने दुकान, घर सब जगह सम्पर्क कर लिया लेकिन ना तो संतोषजनक जवाब मिल सका, ना विनोद का पता मिला। शहर के व्यापारियों में गौरव दवे साढ़े 5 लाख, मनु दर्शन सोनी 6 लाख, पंकज अग्रवाल के साढ़े 4.7 लाख, विशाल के साढ़े 5 लाख, धारा तेल वालों के 24 से 25 लाख, बंसीराम के 13 लाख रुपए शेष है। इसके अलावा भी कई ऐसे व्यापारी है जिनसे एक से 3 लाख रुपए तक बकाया। मामले में शिकायत देने वालों में अखिल गोयल, मनु दर्शन सोनी, पंकज अग्रवाल, विशाल, रमेश समेत कई लोगों शामिल है।

भाग सकता है विदेश
गौरव दवे ने बताया कि आरोपी विनोद उत्तमचंदानी पैसा लेकर विदेश फरार होने की फिराक में है। विनोद के घर और दुकान से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर व्यापारियों ने संदेह जाहिर किया कि आरोपी व्यापारियों का पैसा समेट कर विदेश भागने के प्रयास में है। पुलिस आरोपी का पासपोर्ट व वीजा रूकवाने की कार्रवाई करवाए।