scriptसीआरपीएफ जवान ने किया ये काम, नहीं समझ आई वजह | CRPF cop suicide, Police start investigation | Patrika News

सीआरपीएफ जवान ने किया ये काम, नहीं समझ आई वजह

locationअजमेरPublished: Jan 29, 2020 09:46:09 am

Submitted by:

raktim tiwari

महाराष्ट्र का रहने वाला था जवान। सीआरपीएफ और पुलिस जुटी जांच में।

crpf cop suicide

crpf cop suicide

अजमेर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र प्रथम के जवान के शव का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। सीआरपीएफ शव को प्लेन से नागपुर पहुंचाएगी। जहां पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर पुलिस और सीआरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

नाबालिग बेटा जूते में छुपा कर देने आया बंदी पिता को नशे की पुडिय़ा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र प्रथम के शंकर पुत्र मनोहर डेंगे ने आत्महत्या कर ली थी। वह महाराष्ट्र के आकोला जिले का निवासी है। सीआरपीएफ और अलवर गेट थाना पुलिस ने शव का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया प्लेन से जाएगा शवसीआरपीएफ ने जवान का शव प्लेन से भेजने का फैसला किया है। मंगलवार को अधिकारी और जवान शव के साथ दिल्ली गए। वहां से बुधवार को प्लेन द्वारा शव को नागपुर पहुंचाया जाएगा। नागपुर से वाहन द्वारा शव को पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

विदेशी पर्यटकों ने गणतंत्र दिवस के दौरान तीर्थनगरी में दिया स्वच्छता का संदेश

परेशान था जवान…
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है, कि मनोहर नाका मदार में किराए के मकान में रहता था। वह हाल में छुट्टियों से वापस लौटा था। इसके बाद से काफी परेशान था। प्रारंभिक पड़ताल में पारिवारिक समस्या सामने आई है। जरूरत पडऩे पर पुलिस उसके रिश्तेदारों से भी बातचीत कर सकती है।
यह भी पढ़ें

NEET 2020: 31 तक सुधारें गलतियां, फिर नहीं मिलेगा मौका

ठगों ने नहीं छोड़ा जज साहब को, यूं उड़ाए 83 हजार रुपए

अजमेर. शहर में ऑनलाइन ठगी का सिलसिला बढ़ रहा है। अब तक कर्मचारियों-अधिकारियों और आमजन को फांसने वाले ठगों ने न्यायाधीश के खाते से 83 हजार रुपए उड़ा लिए। इस मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें

Fake currency-आरबीआई की तिजोरी में पहुंचे 100 के जाली नोट

थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया ने बताया कि एससी-एसटी मामलात निवारण न्यायाधीश गोविंद अग्रवाल की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया है, उन्होंने ओलएक्स वेबसाइट पर डबल बैड खरीदने के लिए संपर्क किया था। हैकर ने उन्हें फोन पर एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने के बाद हैकर ने पेटीएम या अन्य अन्य डिजिटल पेमेंट से खाते में दो-तीन रुपए ट्रांसफर करने को कहा। उन्होंने ज्यों ही ऐसा किया उनके खाते से 83 हजार रुपए निकल गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो