scriptbabita fogaat : छोरी धाकड़ है धाकड़ है ……….. | Patrika News
अजमेर

babita fogaat : छोरी धाकड़ है धाकड़ है ………..

6 Photos
6 years ago
1/6

छोरी धाकड़ है धाकड़ है ........... बबीता फोगाट ने किया फोगाट एकेडमी का किया उद्घाटन अजमेर. कुश्ती के अखाड़े में लोहा मनवा चुकी नामचीन खिलाड़ी बबीता फोगाट का कहना है, कि देश की लड़कियां किसी पहलवान से कम नहीं हैं। लड़कियों में भरपूर हुनर और किसी से भी टक्कर लेने की क्षमता है। उनके हुनर को तराशा जाए तो वे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। यहां संस्कृति द स्कूल में रविवार फोगाट एकेडमी के उद्घाटन अवसर पर बबीता ने कहा कि हम बहनों ने अखाड़ा कुश्ती के बारे में कभी सोचा नहीं था। पिता महावीर सिंह फोगाट की जी-तोड़ मेहनत और प्रेरणा ने जज्बा पैदा किया। हम सभी बहनों ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। कॉमनवेल्थ और कई खेलों में मेडल की लाइन लगा दी। इससे पहले संस्कृति स्कूल के चेयरमैन सीताराम गोयल, निदेशक मुकेश गोयल, प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ए. के. त्यागी और अन्य ने स्वागत किया। इस दौरान कुश्ती के दंगल भी हुए।

2/6

लड़कियां किसी से नहीं कम लड़कियों को कुश्ती में कॅरियर बनाने के सवाल पर बबीता ने कहा कि हाल के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा कामयाबी पाई है। फोगाट एकेडमी खोलने का उद्देश्य भी यही है। हमने बहुत असुविधाएं और तकलीफ झेली हैं।

3/6

आने वाली पीढ़ी और खासतौर पर लड़कियों को निखारने के लिए हम भरपूर प्रयास करेंगे। राजस्थान में काफी हुनर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर सिंह फोगाट ने कहा कि यूं तो हरियाणा-पंजाब में कुश्ती काफी लोकप्रिय रही है, लेकिन राजस्थान में हुनर कमी कमी नहीं है। इसीलिए फोगाट परिवार ने अजमेर से प्रदेश में एकेडमी खोलने की शुरूआत की है।

4/6

स्कूल में दंगल भी हुआ। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित हरियाणा व उत्तरप्रदेश के पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाया। स्कूल के विद्यार्थियों ने छोरी धाकड़...बापू सेहत के लिए..आदि गीतों पर नृत्य किया।

5/6

इस अवसर पर फोगाट फैमिली इंस्टीट्यूट के प्रबंधक सतीश यादव, फोगाट परिवार की नन्हीं सदस्य जैनी और अन्य मौजूद रहे।

6/6

कुश्ती के अखाड़े में लोहा मनवा चुकी नामचीन खिलाड़ी बबीता फोगाट का कहना है, कि देश की लड़कियां किसी पहलवान से कम नहीं हैं। लड़कियों में भरपूर हुनर और किसी से भी टक्कर लेने की क्षमता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.