अजमेर

14 वर्ष से फरार दस्यु मुन्ना गिरफ्तार

जगजीवन परिहार गिरोह में शामिल रह चुका है
राजस्थान, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश प्रदेशोंं में आतंक का पर्याय रहे दस्यु जगजीवन परिहार के गिरोह के सदस्य मुन्ना सिंह पुत्र चुरामन को पुलिस ने राजाखेड़ा के चंबल बीहड़ के समोना से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार दस्यु से पूछताछ शुरू कर दी है।

अजमेरSep 19, 2020 / 11:04 pm

Dilip

14 वर्ष से फरार दस्यु मुन्ना गिरफ्तार

राजाखेड़ा. राजस्थान, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश प्रदेशोंं में आतंक का पर्याय रहे दस्यु जगजीवन परिहार के गिरोह के सदस्य मुन्ना सिंह पुत्र चुरामन को पुलिस ने राजाखेड़ा के चंबल बीहड़ के समोना से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार दस्यु से पूछताछ शुरू कर दी है।
राजाखेड़ा थाना प्रभारी रामकेश मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दस्यु निरोधक अभियान में डीएसटी टीम को मिली सूचना के बाद चम्बल के बीहड़ों में सामूहिक कार्रवाई करते हुए दस्यु जगजीवन परिहार के गिरोह के सदस्य मुन्ना सिंह पुत्र चुरामन निवासी बाहरे का पुरा, पुलिस थाना देवगढ़ जिला मुरैना मध्यप्रदेश को चम्बल के बीहड़ों में समोना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दस्यु 14 साल से फरार था।
सामूहिक अपहरणकांड से हुआ था कुख्यात

दस्यु जगजीवन परिहार के गिरोह वर्ष 2006 में राजाखेड़ा क्षेत्र के समोना बीहड़ से चम्बल रेता भरने आए सात ट्रेक्टर ट्रॉली चालकों का सामूहिक अपहरण किया था, जिसका मुकदमा थाना राजाखेड़ा में पंजीकृत था। इस गिरोह शामिल मुन्ना सिंह के खिलाफ भी नामजद मामला दर्ज था। यह मामला राजस्थान के सबसे हाई प्रोफाइल घटनाओं में गिना जाता है। यहां पुलिस मुखिया सहित प्रान्त के सर्वाधिक योग्य पुलिस अधिकारियों द्वारा यहां कैम्प कर हेलीकॉप्टर से दस्यु गिरोह की तलाश की गई थी और राजस्थान व मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामूहिक अभियान चलाए गए थे।
गिरफ्तार करने वाली टीम में यह शामिल
दस्यु की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जयदेव, सूबेदार,बीरबल,ओमवीर,योगेश,अवनेश, जितेंद्र, दिलीप, इंद्रजीत, शैलेन्द्र,राकेश,मनोज,उपेंद्र, संतोष, हरिबाबू,गणेश, गजेंद्र शामिल रहे।

सडक़ दुर्घटना में वृद्धा की मौत

सैपऊ. थाना क्षेत्र के एनएच 123 पर तसीमों गांव में धौलपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने सडक़ पर खड़ी 60 वर्षीय वृद्धा को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को सैपऊ राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर महिला को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय भगवती पत्नी गोपीचंद निवासी गोपालपुरा पति के साथ साइकिल पर सवार होकर सैपऊ से अपने गांव गोपालपुरा के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में तसीमो कस्बे में उसका पति साइकिल को सडक़ किनारे खड़ी कर पानी पीने चला गया। बुजुर्ग महिला सडक़ किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान धौलपुर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दी। परिजनों ने दुर्घटना की सूचना स्थानीय सैपऊ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर परिजन की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Home / Ajmer / 14 वर्ष से फरार दस्यु मुन्ना गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.