scriptआइसोलेशन वार्ड के पास नाले में मिला युवक का शव | Dead body of a youth found in a drain near isolation ward | Patrika News

आइसोलेशन वार्ड के पास नाले में मिला युवक का शव

locationअजमेरPublished: Jun 27, 2020 04:35:33 pm

Submitted by:

manish Singh

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के पास की घटना, कोतवाली थाना पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

आइसोलेशन वार्ड के पास नाले में मिला युवक का शव

आइसोलेशन वार्ड के पास नाले में मिला युवक का शव

अजमेर.
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के नाले में शनिवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनीफेल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को नाले निकाल शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
शनिवार दोपहर आइसोलेशन वार्ड के निकट नाले में पुलिया के मुहाने पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक डा. प्रियंका रघुवंशी, उपनिरीक्षक देवाराम चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। एसआई देवाराम ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या देखने युवक पुलिया के मुहाने पर औंधे मुंह पड़ा मिला। संभवत: नशे की हालत में युवक पुलिया से गिर गया। नाले के पानी में मुंह के बल गिरने से दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के शुरू कर दिए है।
कहीं मरीज तो नहीं?
अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के पास युवक की लाश मिलने से सनसनीफेल गई। पुलिस अस्पताल प्रशासन से वार्ड में किसी मरीज के लापता होने की जानकारी मांगी है। हालांकि प्रारंभिक पड़ताल में कोई मरीज लापता नहीं होना सामने आया है। युवक ने नीले रंग का टाउजर व टीशर्ट बहन रखी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो