scriptपुष्कर सरोवर में डुबकी लगाना पड़ा भारी – युवक की मौत | Death of young man drowning in Pushkar lake | Patrika News

पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाना पड़ा भारी – युवक की मौत

locationअजमेरPublished: Jul 02, 2019 12:15:48 pm

Submitted by:

Preeti

पुष्कर. सरोवर के गऊ घाट पर सोमवार नहाने के दौरान एक श्रद्धालु युवक की मौत हो गई।

Curant in the umbrella of the Pushkar Sarovar

पुष्कर सरोवर के मध्य की छतरी में दौड़ा करंंट

पुष्कर. सरोवर के गऊ घाट पर सोमवार नहाने के दौरान एक श्रद्धालु युवक की मौत हो गई। पुष्कर थाना पुलिस के अनुसार सीकर जिले के नीम का थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरोही गांव निवासी कृष्ण कुमार (24) अजमेर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह दोपहर में अपने मित्र कमलेश मीणा, कमलेश की दादी तथा एक अन्य युवक के साथ पुष्कर सरोवर में स्नान करने आया। गऊ घाट पर स्नान के दौरान सरोवर के गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका के कर्मचारी व पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुरोहितों की सहायता से शव को सरोवर से बाहर निकाला गया। पुलिस की ओर से घटना की सूचना देने के बाद मृतक के पिता पुष्कर आए तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद कृष्ण कुमार का शव उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
घाटों पर नहीं सुरक्षा इंतजाम

पुष्कर सरोवर के घाटों पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं। पालिका प्रशासन की ओर से स्नानार्थियों की सुरक्षा को लेकर घाटों पर किसी प्रकार के इंतजाम नही किए गए हैं यही कारण है कि गहरे पानी से अंजान श्रद्धालु स्नान करने सरोवर में उतर जाते हैं। इससे पहले भी श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन घाटों पर गहरे पानी के संकेतक व अन्य किसी प्रकार की पुख्ता व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो