30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deepawali Fastival : पुष्य नक्षत्र आज, जमकर करें खरीददारी

इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल व वाहनों की खरीददारी दुकानदारों ने मंगाया स्टॉक, अच्छी बिक्री का इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 21 Oct 2019, 11:11 AM IST

Deepawali Fastival : पुष्य नक्षत्र आज, जमकर करें खरीददारी

Deepawali Fastival : पुष्य नक्षत्र आज, जमकर करें खरीददारी

अजमेर. दीपावली पर्व के नजदीक आते ही अजमेर शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढऩे लगी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानें सज गई है। कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। केन्द्र व राज्य कर्मचारियों को बोनस की घोषणा से भी खरीद बढ़ रही है। बाजार में भीड़ के चलते रौनक बढ़ गई है। शोरूम मालिक और दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढकऱ एक ऑफर दे रहे हैं। खरीदारी और लक्ष्मी पूजन की सामग्री लाने के लिए धनतेरस से पहले सोमवार को सोम पुष्य और मंगल पुष्य/भोम पुष्य का योग बन रहा है। इसके चलते दुकानदारों ने नया स्टॉक मंगा लिया है। इसमें दो पहिया-चौपहिया वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, प्रोपटी, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, कपड़े और सजावटी सामान की जमकर बिक्री होगी। ऐसे में अब दुकानदारों को अगले दो दिन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

रविवार को भी बाजार में अन्य दिनों के मुकाबले अच्छी भीड़ दिखाई दी। शहरवासियों ने छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हुए जमकर खरीदारी की। इसके कारण बाजार में कई जगह जाम के हालात बने रहे। सर्वाधिक भीड़ नया बाजार, पुरानी मंडी, चूड़ी बाजार, डिग्गी बाजार, दरगाह बाजार सहित अन्य बाजारों में भीड़ लगी रही। साथ ही शहर के अधिकांश कॉम्पलेक्स आदि में भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसके कारण जाम के हालात बने रहे।
शुभ मुहूर्त में यह करे खरीददारी

ज्योतिषियों के मुताबिक सोमवार को सोना, चांदी, बर्तन वाहन आदि की खरीदी अधिक मंगलकारी रहेगी। इसी प्रकार मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र होने से मकान, दुकान, जमीन और स्थायी संपत्ति की खरीदी अधिक हितकारी मानी गई है। पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 21 अक्टूबर को शाम 5.31 बजे से होगी जो अगले दिन दिन 22 अक्टूबर को शाम 4.38 बजे तक रहेगा। दोनों दिन इसके साथ ही विभिन्न शुभ संयोग भी रहेंगे। मंगलवार को सुबह 10.55 बजे तक साध्य और इसके बाद शुभ योग लग जाएगा।