scriptDemand for painters in view of the festival, employment increased | त्योहार को देखते रंग-रोगन करने वालों की मांग, बढ़ गया रोजगार | Patrika News

त्योहार को देखते रंग-रोगन करने वालों की मांग, बढ़ गया रोजगार

locationअजमेरPublished: Sep 27, 2022 12:21:52 am

Submitted by:

Dilip Sharma

इमल्शन पेंट बना लोगों की पहली पसंद - रंग-पेंट की दुकानों पर लगने लगी ग्राहकों की भीड़

दीपावली उल्लास का त्योहार है। इसी उल्लास को लेकर लोग पर्व पर घर को खुशियों से सजाते हैं। त्योहार से पूर्व ही घरों और प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर में रंग-पेंट की दुकानों पर भी रौनक दिखाई देने लगी है।

त्योहार को देखते रंग-रोगन करने वालों की मांग, बढ़ गया रोजगार
त्योहार को देखते रंग-रोगन करने वालों की मांग, बढ़ गया रोजगार
धौलपुर. दीपावली उल्लास का त्योहार है। इसी उल्लास को लेकर लोग पर्व पर घर को खुशियों से सजाते हैं। त्योहार से पूर्व ही घरों और प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर में रंग-पेंट की दुकानों पर भी रौनक दिखाई देने लगी है। कोरोना काल का असर समाप्त होने के बाद पेन्ट के कार्य में लोगों को रोजगार भी पहले से ज्यादा मिलने लग गया है। कामगारों का कहना है कि दो साल मंदी में बीते अब अच्छा काम मिला है। पेन्टर्स की डिमांड बढ़ी है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। इस बार घरों व प्रतिष्ठानों के कलर में मुख्य रूप से इमल्शन काम में लिया जा रहा है। बाजार में इसके 35 सौ से ज्यादा शेड हैं। इसकी 20 लीटर की बाल्टी दो हजार से 12 हजार रुपए की रेन्ज में आ रही है। वहीं डिस्टम्पर 650 से एक हजार रुपए प्रति 20 लीटर की रेन्ज में उपलब्ध है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.