scriptपुष्कर रोड पर उपभोक्ता सहायता केंद्र खोलने की मांग | Demand to open consumer assistance center on Pushkar Road | Patrika News

पुष्कर रोड पर उपभोक्ता सहायता केंद्र खोलने की मांग

locationअजमेरPublished: Sep 07, 2021 10:11:41 pm

Submitted by:

bhupendra singh

पार्षद ज्ञान सारस्वत ने टाटा पावर को लिखा पत्रउपभोक्ताओं को तय करनी पड़ती है 3-5 किमी की अतिरिक्त दूरी

Tata power :

Tata power :

अजमेर. पार्षद ज्ञान सारस्वत ने टाटा पावर के सीईओ को पत्र लिखकर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पुष्कर रोड अथवा फाय सागर रोड पर उपभोक्ता सेवा केन्द्र खोलने की मांग की है। पार्षद के अनुसार टाटा पावर के सब डिवीजन डी-3 का एक बहुत बड़ा भाग पुष्कर मार्ग और फाई सागर मार्ग का है। यहां लगभग 7 वार्ड और 5 ग्रामीण पंचायत क्षेत्र टाटा पावर के उपभोक्ता है। इसमें घरेलू के साथ बड़ी फैक्ट्रियां और अन्य व्यवसायिक कनेक्शन के उपभोक्ता भी हैं। उपभोक्ताओं की छोटी बड़ी आम समस्या के समाधान के लिए 3-5 किलोमीटर दूर हाथी भाटा सेंटर या वैशाली नगर मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं का समय और श्रम तथा धन व्यय होता है। वहीं अभी भी कई ऐसे उपभोक्ता है जो ऑनलाइन बैंकिंग और ई-मित्र में विश्वास नहीं रखते उन्हें बिल जमा कराने और अन्य छोटी-मोटी समस्याओं के लिए कंपनी के सेंटर जाना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इन विभागों ने खोल रखे हैं सुविधा केन्द्र
पार्षद के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, दूरसंचार विभाग ,डाक विभाग, पुलिस विभाग और अन्य राजकीय विभागों ने जन सुविधाओं के लिए स्थानीय क्षेत्र में सुविधा केंद्र खोल रखे हैं। इसलिए जनहित में पुष्कर मार्ग या फाई सागर मार्ग पर उपभोक्ता सुविधा केंद्र की टाटा पावर की एक हेल्पलाइन या सहायता केंद्र प्रारंभ किया जाए। जिससे बिल जमा होना और अन्य शिकायत निवारण के लिए आम उपभोक्ताओं को परेशान ना होना पड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो