scriptबोले देवनानी-जनता को बीजेपी पर विश्वास, मोदी के कामकाज हमें जिताएंगे चुनाव में | Devnani said-peoples trust on BJP modis work help in election | Patrika News

बोले देवनानी-जनता को बीजेपी पर विश्वास, मोदी के कामकाज हमें जिताएंगे चुनाव में

locationअजमेरPublished: Jan 26, 2018 04:32:05 pm

Submitted by:

raktim tiwari

पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार कुशलता से कामकाज कर रही है।जनता को भाजपा पर पूरा विश्वास है।

vasudev devnani in ajmer

vasudev devnani in ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर।

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की प्रतीक है। कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों ने देश को विकास के पथ पर आगे नहीं बढऩे दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में एक नई और सशक्त पहचान कायम कर रहा है। जनता को भाजपा पर पूरा विश्वास है।
29 जनवरी को शहर की जनता भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को भारी मतो से विजयी बनाकर देश में भाजपा की ओर से कराए जा रहे विकास पर मोहर लगाएगी। शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चुनाव कार्यालयों का शुभारम्भ कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आम आदमी को राहत मिली है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार कुशलता से कामकाज कर रही है।
रावणा राजपूत समाज ने दिया आश्वासन

फॉयसागर रोड स्थित स्वास्तिक नगर में आयोजित रावणा राजपूत समाज की बैठक में लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने दिलाया। नगर रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान ने कहा कि रावणा राजपूत समाज सदैव भाजपा के साथ रहा है तथा आगे भी साथ ही रहेगा।
शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी, एस्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत एवं धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने भी संबोधित किया। नगर रावणा राजपूत समाज के संरक्षक गोपाल सिंह शेखावत, पार्षद राजेन्द्र सिंह पंवार, सोहन सिंह चौहान, मोहन सिंह पंवार, भैरूसिंह सिसोदिया, भंवरसिंह राजावत, सम्मान सिंह बडग़ुजर, भंवर सिंह नरूका सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रावत, नोगिया ने किया जनसंपर्क

पूर्व सांसद रासासिंह रावत ने डुमाडा, आम्बा मसिनियां, ल्याली खेड़ा, भगवान पुरा, गोवलिया, कानस, होकरा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने भी कई गांवों में जनसंपर्क किया। ब्यावक विधायक शंकर सिंह रावत ने ने भी भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जनसंपर्क किया एवं बैठकें लीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो